Move to Jagran APP

गुलाब नबी आजाद बोले- कांग्रेस के कारण आज किसान अनाज और फलों का करते हैं निर्यात

गुलाब नबी ने परिवर्तन रैली में कहा कांग्रेस की एकजुटता से देश में धर्म और विभिन्न प्रदेशों में जात पात की राजनीति करने वाली भाजपा को जनता लोकसभा चुनावों में करारा जवाब देगी

By manoj kumarEdited By: Published: Wed, 27 Mar 2019 07:00 PM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2019 07:15 PM (IST)
गुलाब नबी आजाद बोले- कांग्रेस के कारण आज किसान अनाज और फलों का करते हैं निर्यात
गुलाब नबी आजाद बोले- कांग्रेस के कारण आज किसान अनाज और फलों का करते हैं निर्यात

चरखी दादरी, जेएनएन। जब देश की आबादी 32 करोड़ थी उस वक्त अनाज की बेहद कमी थी। ये कांग्रेस पार्टी की नीतियों का ही प्रभाव है कि आज हमारे देश का किसान बहुत सी फसलों और फलों का निर्यात करता है। यह बात  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और हरियाणा के प्रभारी गुलाब नबी आजाद ने बुधवार को चरखी दादरी में कांग्रेस समन्वय समिति की नारनौल, महेंद्रगढ़ होते हुए दादरी पहुंची परिवर्तन यात्रा के स्वागत में उमड़े लोगों  को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी और किसानों की लड़ाई साथ साथ लड़ी। पश्चिमी चंपारण में महात्मा गांधी ने किसानों के लिए अंग्रेजों के खिलाफ निलाह आंदोलन चला उन्हें झुकने पर विवश कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से हरियाणा का चुनावी परिदृश्य पूरी तरह बदल जायेगा और कांग्रेस की एकजुटता से देश  में धर्म और विभिन्न प्रदेशों में जात पात की राजनीति करने वाली भाजपा को हरियाणा की जनता लोकसभा चुनावों में करारा जवाब देगी।

प्रदेश के सभी वर्गो को राहत दी है कांग्रेस ने : भूपेन्द्र हुड्डा

समन्वय समिति के चेयरमैन,  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में हर वर्ग पर जुल्म ढाए हैं यही वजह है कि जनता कांग्रेस राज को याद कर रही है और हरियाणा की जनता वोट की चोट से भाजपा से बदला लेगी।  उन्होंने अपने कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने चौटाला द्वारा खेती की जीवन रेखा मानी जाने वाली तोड़ी गई स्लैब प्रणाली बहाल की , 1600 करोड़ के  बिल माफ किये, किसानों को उसकी फसल के पूरे दाम मिलने के साथ गरीबों को सौ सौ गज के मुफ्त आवासीय  प्लाट, सस्ता अनाज और बच्चों को वजीफे दिए गए। 

किसानों का 2 हजार 36 करोड़ रूपए का फसली ऋण मा$फ किया गया और किसानों की गिरफ्तारी और जमीन कुर्क का काला कानून $खत्म किया। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस  सरकार बनने पर किसानों के कर्जे माफ  किए जाएंगे। गरीबों को 72 हजार की न्यूनतम आय की गारंटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में तीन राज्यों में कांग्रेस सरकार बनी वहां दो दिन के अंदर किसानों के कर्जे माफ किये। लोकसभा चुनावों में हरियाणा की सभी दस सीटें कांग्रेस को जिताने का आह्वान करते हुए हुड्डा ने कहा कि परिवर्तन यात्रा ने दिखा दिया है कि कांग्रेस परिवार एकजुट है। यहां से पार्टी की लोक सभा उम्मीदवार श्रुति चौधरी साथ-साथ हरियाणा की सभी दस की दस लोक सभा सीट कांग्रेस जीतेगी।

भाजपा को सबक सिखाने को तैयार है लोग : किरण

यात्रा के दौरान कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि भिवानी-महेन्द्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के आम लोग भाजपा की प्रदेश व केन्द्र की सरकार को उनकी जनविरोधी नीतियों के लिए सबक सिखाने का इंतजार कर रहे थे। अब  लोकसभा चुनाव में वे भाजपा को पूरी तरह  सत्ता से बाहर करने का मन बना चुके है। उन्होंने

कहा कि आज सभी वर्ग किसान, श्रमिक, व्यापारी, कर्मचारी, पिछड़े, युवा सरकार की नीतियों से बेहद आहत है।

इन नेताओं ने भी किया संबोधित

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष   अशोक तंवर, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, पूर्व सीपीएस राव दान ङ्क्षसह, पूर्व   मंत्री राव नरेन्द्र ङ्क्षसह, पूर्व सीपीएस अनीता यादव, पूर्व विधायक नरेश  यादव, पूर्व विधायक राधे श्याम शर्मा, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व विधायक रणवीर  महेंद्रा, ने भी अपने विचार रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.