विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा और दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, इस दिन से बारिश के आसार

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

नवंबर के बाकी दिनों में हरियाणा और एनसीआर-दिल्ली में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन उत्तरी हवाओं से रात का तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।

उत्तरी हवाओं से रात में बढ़ेगी ठंड।

उत्तरी हवाओं से रात में बढ़ेगी ठंड।

HighLights

  1. नवंबर में मौसम शुष्क, रातें होंगी अधिक ठंडी।

  2. दिसंबर के पहले सप्ताह में हल्की बारिश संभव।

  3. पश्चिमी विक्षोभ से प्रदूषण में मिल सकती है राहत।

जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा सहित एनसीआर-दिल्ली में नवंबर के बाकी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वर्षा के आसार नहीं हैं, लेकिन लगातार उत्तरी हवाओं के चलने से रात का तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।

दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, शनिवार को सक्रिय हुए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा के उत्तरी जिलों, विशेषकर पंजाब से सटे क्षेत्रों में बादल छाए हैं। प्रणाली कमजोर होने से मैदानी क्षेत्रों में वर्षा की संभावना नहीं है।

इसका असर मुख्य रूप से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में होगा, जहां हल्की बर्फबारी हो सकती है। दक्षिण-पूर्वी नमी वाली हवाओं के प्रभाव से बीच-बीच में कोहरा, कुहासा और स्माग बन सकता है। उत्तरी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

22 नवंबर को हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। दिसंबर के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा और एनसीआर-दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी तथा तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। बारिश और तेज हवाएं प्रदूषक कणों के बिखराव में मदद कर सकती हैं, जिससे प्रदूषण से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।