विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Weather: कोल्ड डे में बढ़ी ठंड... तापमान में तेजी से हुई गिरावट, कई जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी

By Amit Dhawan Edited By: Shoyeb Ahmed
Published: Wed, 03 Jan 2024 02:36 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jan 2024 08:02 AM (IST)

कोल्ड डे के चलते मंगलवार को काफी ठंड रही और मौसम में लगातार परिवर्तन जारी रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ...और पढ़ें

मौसम में लगातार परिवर्तन के चलते कोल्ड डे के कारण कोल्ड डे में ठंड बढ़ी है। (फाइल फोटो)
मौसम में लगातार परिवर्तन के चलते कोल्ड डे के कारण कोल्ड डे में ठंड बढ़ी है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. न्यूनतम और अधिकतम तापमान लगातार गैप हो रहा कम
  2. मौसम में लगातार परिवर्तन के चलते कोल्ड डे के मंगलवार को काफी ठंड रही
  3. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भी उत्तर हरियाणा के कई जिलों में जारी किया ओरेंज अलर्ट

जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather: मौसम में लगातार परिवर्तन के चलते कोल्ड डे के कारण मंगलवार को काफी ठंड रही। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भी उत्तर हरियाणा में ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसमें कोल्ड डे के साथ घना कोहरा छा सकता है। बाकी प्रदेश के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों के प्रदेश में उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है।

प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड

प्रदेश में मौसम में लगातार ठंड बढ़ रही है। मंगलवार को हिसार में ठंड अत्याधिक रही। तीन दिन से धूप नहीं खिलने से भी लोग घर में रहने को मजबूर है।

कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

वहीं प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनागनर, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर जिले में घना कोहरा और अत्याधिक ठंड होने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी कर घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की है।

रात में तापमान में गिरावट होने की संभावना

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 6 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- ट्रकों की हड़ताल का पड़ा फल-सब्जियों पर असर... दोगुना हुआ भाव, जानें क्या रहा दाम

इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है, जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने लेकिन रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अलसुबह धुंध रहने की संभावना है।

अधिकतम तापमान में गिरावट

प्रदेश में हिसार, गुरुग्राम, नारनौल सहित कुछ जिलों का अधिकतम तापमान भी कम हुआ है। इनमें न्यूनतम और अधिकतम तापमान का गैप तीन डिग्री के आस पास है। गैप कम होने के कारण लगातार ठंड रही है।

अंबाला 8.3 11.8

भिवानी 7.7 11.4

गुरुग्राम 7.5 14.4

हिसार 7.2 10.5

करनाल 8 10.9

कुरुक्षेत्र 8.2 10.4

नारनौल 7.5 16

रोहतक 8.6 12.8

सिरसा 9.2 13.2

ये भी पढे़ं- द्वारका एक्सप्रेस-वे को लेकर बड़ी खुशखबरी! डीसीपी ने बताया- आम लोगों के लिए कब खुलेगा गुरुग्राम का हिस्सा