विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसार के बरवाला में मुख्यमंत्री की रैली की तैयारियां तेज, मंत्री गंगवा ने किया निरीक्षण

Published: Sat, 28 Nov 2026 10:28 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की 13 दिसंबर को बरवाला में होने वाली धन्यवाद एवं विकास रैली की तैयारियां जोरों पर हैं।

बरवाला में 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री की रैली।

बरवाला में 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री की रैली।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री नायब सैनी की बरवाला में रैली 13 दिसंबर को।

  2. मंत्री रणबीर गंगवा ने रैली स्थल का निरीक्षण किया।

  3. पुरानी अनाज मंडी में तैयारियों का जायजा लिया।

संवाद सहयोगी, बरवाला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धन्यवाद एवं विकास रैली 13 दिसंबर, रविवार को बरवाला की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित होगी।

तैयारियों को लेकर बरवाला के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा शनिवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने मंडी परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गंगवा ने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अब तक की तैयारियों की जानकारी ली। कार्यक्रम के आयोजन से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए दिशा-निर्देश दिए। रैली को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर किए जाने वाले प्रबंधों की स्थिति देखी और संबंधित लोगों से जानकारी जुटाई।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए पुरानी अनाज मंडी को आयोजन स्थल निर्धारित किया गया है। अब रैली से जुड़ी व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। शनिवार को मंत्री का दौरा इन्हीं तैयारियों की समीक्षा के लिए रहा।

उन्होंने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ स्थल का मुआयना किया तथा आवश्यक प्रबंधों को लेकर बातचीत की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सतबीर वर्मा, रणधीर सिंह धीरू, मोनू संदूजा और विनोद बंसल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।