विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IAS की बेटी से छेड़छाड़ः सीएम बोले- बराला दोषी नहीं, गुनाहगार को मिलेगी सजा

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 07 Aug 2017 09:23 AM (IST)Updated: Mon, 07 Aug 2017 09:24 AM (IST)

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आइएएस की बेटी से छेड़छाड़ निंदनीय है। इसमें सुभाष बराला दोषी नहीं हैं। पुलिस ...और पढ़ें

IAS की बेटी से छेड़छाड़ः सीएम बोले- बराला दोषी नहीं, गुनाहगार को मिलेगी सजा
IAS की बेटी से छेड़छाड़ः सीएम बोले- बराला दोषी नहीं, गुनाहगार को मिलेगी सजा

जेएनएन, हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बचाव में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में जो कुछ हुआ उसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कोई दोष नहीं है। दोष सिद्ध हुआ तो यह निंदनीय है। सुभाष बराला के बेटे द्वारा आइएएस की बेटी से छेड़छाड़ मामले में पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम ने यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस बारे में और कुछ नहीं कहेंगे। आप सभी के मन में जो प्रश्न हैं एक बार में बता दें, वह उत्तर सिर्फ एक ही देंगे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस अपना काम कर रही है, पुलिस पर उन्हें भरोसा है। जांच में जो सामने आएगा कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि अगर आरोप सिद्ध होंगे तो हाईकमान खुद मामले में संज्ञान लेगा। मगर उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में सुभाष बराला का कोई कसूर नहीं है। विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा पर लगे आरोपों के बाद विनोद शर्मा के इस्तीफे की तरह बराला के इस्तीफे के प्रश्न को सीएम टाल गए।

सीएम प्रतिक्रिया से आहत : तंवर

कांग्रेस के प्रदेश अध्यशक्ष अशोक तंवर का कहना है कि मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया से काफी आहत हूं। अगर सीएम साहब इसमें बराला का दोष नहीं मानते तो क्या लड़की और उसके पिता का दोष देख रहे हैं। इस तरह की मानसिकता के कारण ही आज प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें: IAS की बेटी से छेड़छाड़ः पीड़िता बोली- मैंने कुछ गलत नहीं किया तो चेहरा क्यों छिपाऊं