विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hisar: केमिकल फैक्ट्री में CM फ्लाइंग की छापेमारी, कीटनाशक दवाओं पर लगाए जा रहे थे नामी कंपनियों के लेबल

By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
Published: Wed, 12 Apr 2023 03:29 PM (IST)

हिसार में एक ऐसी केमिकल फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है जहां पर नामी कंपनियों का लेबल लगातार कीटनाशक दवाएं बेची ...और पढ़ें

केमिकल फैक्ट्री में CM फ्लाइंग की छापेमारी
केमिकल फैक्ट्री में CM फ्लाइंग की छापेमारी

हिसार, जागरण संवाददाता। सेक्टर 27-28 इंडस्ट्रियल एरिया में अजय कैमिकल इंडस्ट्री द्वारा अन्य कंपनियों के लेबल लगाकर कीटनाशक दवाइयां पैक करके बेची जा रहीं थी। सूचना पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने मंगलवार शाम यहां छापेमारी की। फ्लाइंग टीम ने यहां से करीब साढ़े आठ क्विंटल पेस्टीसाइड पकड़ा और 12 लिक्विड दवाइयां बरामद की। इन्हें अलग-अगल कंपनियों के लेबल लगा कर पैक किया हुआ था।

फ्लाइंग टीम द्वारा नोएडा (उत्तर प्रदेश) से केमिकल कंपनियों के सदस्यों को साथ लेकर छापेमारी की गई। इस दौरान इंडस्ट्री मालिक गामड़ा निवासी आजाद सिंह हाजिर मिला। लेकिन वह कंपनियों के लेबल लगाने के मामले में कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया।

फर्जी पैकिंग करते दिखे मजदूर

रेड के दौरान मजदूर एक कंपनी के प्रोडक्ट कैल्डान 50 प्रतिशत एसपी की 497 यूनिट सहित अन्य दवाओं की पैकिंग करते मिले। कृषि विभाग से राजबीर सिंह गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक ने कैल्डान, रिफिल व फरटेरा तीनों के दो-दो, कुल 6 सैंपल लिए। इन्हें जांच के लिए सिरसा लैबोरेट्री भेजा जाएगा।

कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज

इसके अलावा, अजय कैमिकल इंडस्ट्री में कई दवाएं कैल्डान और फरटेरा नकली पैकिंग में प्राप्त हुई। मामले में सदर थाना पुलिस द्वारा कैल्डान 50 प्रतिशत एसपी की 100 ग्राम पैकिंग की 500 यूनिट , रिफिल 50 प्रतिशत ईसी 12 यूनिट एक लीटर पैकिंग में, फरटेरा 0.4 प्रतिशत 203 यूनिट 4 किलोग्राम पैकिंग सहित अन्य दवा कब्जे में ली गई हैं। आरोपित के खिलाफ कापी राइट एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपित को राउंडअप किया गया है।