सरकारी स्कूल के बच्चों ने साप्ताहिक कला उत्सव में कागजों पर उकेरे प्रतिभा के रंग
प्रभुवाला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान द्वारा कला उत्सव का कार्यक्त्रम आयोजित किया गया।
जेएनएन, हिसार : प्रभुवाला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान द्वारा कला उत्सव का कार्यक्त्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्त्रम 8 जून से 14 जून तक पूर्ण सप्ताह के लिए आयोजित हुआ। इसके अंतर्गत संगीत, नृत्य और आर्ट एंड क्त्राफ्ट की कक्षाओं का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने इसमें बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यशाला के प्रति विद्यार्थियों की उत्सुकता देखते ही बनती थी। इसमें बतौर ट्रेनर संगीत अध्यापक सुशील कुमार ने बच्चों को गायन व नृत्य का अभ्यास करवाया।
वहीं बच्चों में क्ले मॉडलिंग, प्राकृतिक चित्रण, पोस्टर मेकिंग इत्यादी के हुनर को निखारने के लिए कला अध्यापक जय किशन ने ट्रेनिंग दी। उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रम सभी सरकारी स्कूलों में होने चाहिए। इससे बच्चे छुट्टियों को आनंद भी ले पांएगे और बहुत कुछ सीख भी सकेंगे। उन्होंने ग्रामीण अंचल में शहर से भी ज्यादा प्रतिभा होती है। बस इस प्रतिभा को दिखाने के लिए मंच नहीं मिल पाता है। बच्चों में अलग-अलग हुनर समाहित होता है, बस जरूरत इसे पहचानने की होती है। पढ़ाई आज के समय में बेहद जरूरी है मगर काम वही करवाना चाहिए, जिसे बच्चा अपने मन से करे। इस अवसर पर सूचना प्रबंधक धर्मजीत कुनर, रोहताश क्लर्क, ईश्वर सिंह, मेवा देवी व विद्यालय के सदस्यगण मौजूद रहे।