यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Development Work: गांव मिर्च के सरकारी स्कूल का होगा पुर्ननिर्माण, बनेंगे चार नये कमरे, मुहैया होंगी कई शैक्षणिक सुविधाएं
शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल भवन निर्माण को लेकर बनाए गए एस्टीमेट में सभी आधुनिक सुविधाओं को शामिल किया है। पूर्व ...और पढ़ें

चरखी दादरी, जागरण संवाददाता। चरखी दादरी में गांव मिर्च के राजकीय मिडिल विद्यालय के भवन का पुनर्निर्माण जल्द किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने भवन निर्माण के लिए 70 लाख रुपये जारी किए हैं। जल्द ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही नए कमरों का निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। जिससे विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
हाउसिंग बोर्ड हरियाणा के चेयरमैन राजदीप फौगाट ने वीरवार को यहां जारी अपने बयान में कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला से मांग कर दादरी हलके के कई गांवों में करोड़ों रुपये की ग्रांट जारी करवाई गई है। गांव मिर्च के राजकीय मिडिल स्कूल के भवन पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। पूर्व विधायक राजदीप फौगाट ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। सरकार लगातार विकासकार्यों को लेकर प्रयासरत है। वहीं ग्रामीणों के सुविधाओं और शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार कार्य करवा रही है।
जल्द शुरू होगा निर्माण
शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल भवन निर्माण को लेकर बनाए गए एस्टीमेट में सभी आधुनिक सुविधाओं को शामिल किया है। पूर्व विधायक राजदीप फौगाट ने बताया कि मंजूर प्रपोजल के तहत मिर्च गांव के राजकीय स्कूल में 4 नए कमरों का निर्माण किया जाएगा। इसके मुख्य अध्यापक कार्यालय का निर्माण भी किया जाएगा। इसके साथ-साथ छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालयों का भी निर्माण करवाया जाएगा। राजदीप फौगाट ने बताया कि विभाग द्वारा विद्यालय परिसर भी पक्के किए जाएंगे। विद्यालय भवन के निर्माण के लिए बजट जारी होने पर वरिष्ठ जजपा नेता रामनिवास मिर्च, रामअवतार सांगवान, भरपूर सिंह, मंजीत सांगवान, रणजीत, संजय इत्यादि ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला और शिक्षा मंत्री कंवरपाल सिंह का आभार जताया है।
