Move to Jagran APP

समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने में जुटी भाजपा : रतेरिया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन फोटो कैप्शन 1 हांसी संवाद

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 08:53 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 08:53 AM (IST)
समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने में जुटी भाजपा : रतेरिया
समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने में जुटी भाजपा : रतेरिया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन

loksabha election banner

फोटो कैप्शन: 1: हांसी:

संवाद सहयोगी, हांसी : भाजपा मंडल हांसी द्वारा भाजपा के पितृ पुरुष अंत्योदय के प्रेरणता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया। शक्ति केंद्र प्रमुख प्रवीण सिगला ने बताया कि इसी कड़ी में बूथ नं. 85 पर भी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया। भाजपा हांसी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया ने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए गए रास्ते पर चल कर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने का कार्य कर रही है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए समाज के गरीब, वंचित, शोषित, पिछड़ों के लिए विशेष योजनाएं बना कर उन्हें सक्षम करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हांसी मंडल के सभी बूथों पर बूथ अध्यक्षों व सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर अमित जैन, राम निवास यादव, बलवान वर्मा, बिल्लू जांगड़ा, आकाश वर्मा, दीपक जांगड़ा, राजकुमार सैनी, मोनू, सुमित रिछपुरिया, अमित आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.