विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फोन करके पूछा खाता नंबर व आइएफएससी कोड और उड़ा लिए एक लाख 49 हजार रुपये

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 29 Jul 2022 09:35 AM (IST)

गांव लडरावण की महिला को फोन करके शातिरों ने खाता नंबर व आइएफएस कोड पूछकर उसके खाते से एक लाख ...और पढ़ें

महिला के खाते से शातिरों ने उड़ाए रुपये, पुलिस ने शिकायत के आधार पर दर्ज किया मामला
महिला के खाते से शातिरों ने उड़ाए रुपये, पुलिस ने शिकायत के आधार पर दर्ज किया मामला

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ में शातिरों द्वारा लोगों के खातों से पैसे उड़ाने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शातिर लोगों को निशाना बनाते जा रहे हैं और लोग उनका शिकार होकर लाखों रुपये अपने खातों से गंवा रहे हैं। ऐसा ही वाक्या मंगलवार को गांव लडरावण की महिला के साथ हुआ।

गांव लडरावण की महिला को फोन करके शातिरों ने खाता नंबर व आइएफएस कोड पूछकर उसके खाते से एक लाख 49 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़िता के पति ने इसकी शिकायत थाना सदर पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपित का जल्द ही पता लगाकर उसे सलाखों के पीछे कर दिया जाएगा।

पुलिस को दी शिकायत में गांव लडरावण निवासी रमेश पुत्र रघुवीर ने बताया कि उसकी पत्नी राजवंती का खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। 26 जुलाई को सुबह करीब दस बजे उसकी पत्नी के मोबाइल पर दो मोबाइल नंबरों से काल आई और काल करने वाले ने राजवंती को झांसे में लेकर खाता नंबर व आइएफएस कोड पूछ लिया।

इसके कुछ ही देर बाद उसके खाते से एक लाख 49 हजार एक रुपये कट गए और वे किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। इसका पता चलते ही बैंक की शाखा में गए और पूछताछ की। छानबीन करने पर बैंक अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उनके खाते से ये रुपये फोन पे व अमेजन पे से ट्रांसफर हुए हैं।

रमेश ने इसके बाद थाना सदर पुलिस को शिकायत देकर शातिरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा पैसे वापस दिलाने की मांग की है। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।