प्रेमिका की जुदाई में फंदे पर झूल गया प्रेमी, युवती बोली- मजाक न करो, मेरी बात करवा दो
सिरसा में गांव डबवाली में जोगेवाला रोड पर रह रहे 23 वर्षीय सोनू कुमार ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक एक विवाहित युवती से प्रेम करता था। जिसे अफेयर का पता लगने पर पति अपने साथ ले गया
डबवाली/सिरसा, जेएनएन। आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं मगर इस बात को लोग जानकर भी अनदेखा कर देते हैं। सिरसा में गांव डबवाली में जोगेवाला रोड पर रह रहे 23 वर्षीय सोनू कुमार ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक एक विवाहित युवती से प्रेम करता था। चार दिन पहले पति को जब दोनों की हकीकत पता चली तो वह अपनी पत्नी को सोनू से बहुत दूर ले गया। मृतक बाइक मैकेनिक था। वह डबवाली के बठिंडा रोड पर साई ऑटो के नाम से वर्कशॉप चलाता था। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जाती है।
मृतक के दोस्तों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना देने के करीब साढ़े तीन घंटे बाद पुलिस मौका पर पहुंची। करीब ढाई बजे पुलिस पहुंची तो सोनू के मोबाइल की घंटी बज रही थी। पुलिसकर्मी ने फोन उठाया तो उसकी प्रेमिका बोली कि सोनू से उसकी बात करवा दो। पुलिस ने उसकी मौत की खबर दी तो वह बोली कि झूठ क्यों बोल रहे हो, उसकी बात करवा दो।
दोस्तों को बहाने से बाहर भेजा, खुद फांसी पर लटक गया
डबवाली निवासी विनोद तथा साहिल ने बताया कि जब से उसकी प्रेमिका घर छोड़कर गई थी, तभी से सोनू मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। वह आत्महत्या की बात करने लगा था। उसे समझाने के लिए वह उसके पास ही ठहरे हुए थे। उसने बहाने से विनोद को इकबाल के पास भेज दिया, जबकि भूख लगने का बहाना करके साहिल को समोसे लेने भेज दिया। कुछ देर बाद साहिल घर पर पहुंचा तो बेडरुम में उसका शव लटकता मिला।
कार की चपेट में आने से वृद्व की मौत
सांपला : गांव भैंसरू खुर्द निवासी एक वृद्ध की कार की टक्कर से मौत हो गई। मृतक के पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में भैंसरू खुर्द निवासी विनोद ने बताया कि वह अपने पिता वजीर ङ्क्षसह के साथ खाना खाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान खरखौदा-सांपला रोड पर बने कट के पास उसका पिता खड़े हुए थे, जबकि वह कुछ पीछे था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके बाद आरोपित कार चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल वजीर ङ्क्षसह को लोगों की मदद से खरखौदा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। पीडि़त विनोद ने कार का नंबर पुलिस को देते हुए आरोपित चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।