Move to Jagran APP

भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दी नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी

फोटो एक हिसार में शुरू हुआ भाजपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 07:14 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 07:14 AM (IST)
भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दी नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी
भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दी नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी

फोटो : एक

loksabha election banner

हिसार में शुरू हुआ भाजपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर

जागरण संवाददाता, हिसार : भारतीय जनता पार्टी के हिसार विधानसभा के तीनों मंडलों का दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर दिल्ली रोड स्थित सालासर कॉम्प्लेक्स में शुरू हुआ। प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।

सिटी मंडल के प्रशिक्षण शिविर में हिसार जिला अध्यक्ष कै. भूपेन्द्र मुख्य वक्ता थे जबकि अध्यक्षता सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी ने की। कै. भूपेन्द्र ने इस अवसर पर सुरक्षा सा‌र्म्थय के आत्मनिर्भर भारत का संकल्प विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में फैली कोरोना महामारी के बाद जो आत्मनिर्भर भारत का सपना संजोया था और देशवासियों को प्रेरित किया था, वह सपना अब सच होने लगा है।

हिसार के विधायक डा. कमल गुप्ता ने सब्जी मंडी मंडल के मुख्य वक्ता के रूप में प्रशिक्षण की शुरुआत की। इसकी अध्यक्षता सुनील वर्मा ने की। डा. गुप्ता ने हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी क्या भूमिका होनी चाहिए, विषय पर विस्तार से समझाया। अर्बन मंडल के प्रशिक्षण शिविर में जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिश्नोई मुख्य वक्ता रहे जबकि अध्यक्षता कै. नरेन्द्र शर्मा ने की। कृष्ण बिश्नोई ने शिविर में भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर विस्तार से समझाया। विधानसभा संयोजक रामचन्द्र गुप्ता ने व्यक्तित्व विकास पर अपनी बात रखी। मनदीप मलिक ने भारतीय जनता पार्टी व हमारा दायित्व विषय पर विचार रखे। कर्णसिंह रानोलिया न अंत्योदय प्रयत्न एवं भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर विचार रखे। प्रशिक्षण सह प्रभारी सुजीत कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभारी उपयोग विषय पर जानकारी दी। पार्टी नेता सुनील वर्मा ने आज के भारत की विचारधारा व हमारी विचारधारा पर चर्चा की। पार्टी नेता प्रवीण जैन ने भारतीय जनता पार्टी व हमारा दायित्व विषय पर विचार रखे। भूपसिंह रोहिल्ला ने व्यक्तित्व विकास पर चर्चा की। भाजपा नेता बाबूलाल अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी में हमारा दायित्व पर अपने विचार रखे।

प्रशिक्षण शिविर में उपरोक्त के अलावा जिला महामंत्री प्रवीण पोपली, जिला उपाध्यक्ष अशोक कन्नोजिया, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, जिला मंत्री कृष्ण खटाना, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा पांचाल, सुरेन्द्र सैनी, तीनों मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा, विकास जैन व भूपेन्द्र राघव, सहकारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय सेहरा, सुरेश धूपवाला, महाबीर जांगड़ा, सुरेन्द्र शर्मा, हेमंत शर्मा, नीलम टुटेजा, रत्न सैनी, हरीश चौधरी, सुदेश चौधरी, सरोज सिहाग, नरेश कौशिक, पूनम मेहता, सुशील, भीम महाजन, पार्षद उमेद खन्ना, मनोहर लाल वर्मा, सतीश सुरलिया, प्रकाश अग्रवाल, राजकुमार इंदौरा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.