Move to Jagran APP

भाजपा नेता व दो व्यापारी भाइयों पर फायरिग, गाड़ी तोड़ी, मुश्किल से बची जान, एक घायल

जागरण संवाददाता हिसार भाजपा नेता व सत्य नगर में मित्तल अचार फैक्टरी के मालिकों विनोद मित्तल

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 12:32 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 06:18 AM (IST)
भाजपा नेता व दो व्यापारी भाइयों पर फायरिग, गाड़ी तोड़ी, मुश्किल से बची जान, एक घायल
भाजपा नेता व दो व्यापारी भाइयों पर फायरिग, गाड़ी तोड़ी, मुश्किल से बची जान, एक घायल

जागरण संवाददाता, हिसार : भाजपा नेता व सत्य नगर में मित्तल अचार फैक्टरी के मालिकों विनोद मित्तल और संजय मित्तल पर घर जाते हुए ब्रह्म महाविद्यालय के नजदीक कार सवार 5-6 युवकों ने फायरिग कर दी। हमलावरों ने व्यापारियों की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी। उसके बाद अगले टायर पर गोली मार कर पंचर किया और बाद में हमला कर उसे तोड़ दिया। व्यापारियों ने किसी तरह वहां से गाड़ी भगाकर अपनी जान बचाई। हमले में विनोद मित्तल को चोट आई है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच और बयान दर्ज किए।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार अचार फैक्ट्री के मालिक विनोद और संजय दोनों अग्रसेन कॉलोनी में रहते है। उनकी सत्य नगर में अचार फैक्ट्री है। वह आम दिनों की तरह रात नौ बजे अपनी गाड़ी में सवार हो कर घर जा रहे थे। विनोद उस समय गाड़ी चला रहा था। उसी समय एक गाड़ी उनकी कार अड़ाकर रोक दी। उतरते ही हमलावरों ने अगले टायर पर गोली मारी और डंडों से उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। अचानक हुए हमले से दोनों भाई संभल नहीं पाए। गाड़ी के शीशे टूट कर सीधे विनोद के मुंह, हाथ पर लगे। उसी समय विनोद ने बैक गियर लगाया और गाड़ी को पीछे दौड़ा लिया। हमलावर उस समय उसके पीछे नहीं भागे और अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गए। वह पंचर टायर को लेकर ही सीधा घर पहुंचे और परिवार के लोगों को पूरी बात बताई। परिवार के लोग अन्य लोगों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित कर किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए थे। घायल विनोद कुमार को परिवार के लोगों ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। सूचना मिलने के बाद जेजेपी नेता जितेंद्र श्योराण सहित अनेक व्यापारी मौके पर पहुंच गए।

विनोद ने बताया कि गाड़ी तोड़ने के बाद हमलावर पिस्तौल लेकर उनकी तरफ आकर दिखाने लगे। उसी दौरान वह नीचे हो गए और गाड़ी को पीछे भगा लिया। यदि वह गाड़ी नहीं भगाते तो शायद वह गोली भी मार देते। सिटी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामला की सूचना मिलने के बाद जांच चल रही है। बाक्स.

फैक्ट्री के बाहर शाम से खड़ी थी गाड़ी

व्यापारी भाइयों ने बताया कि जो गाड़ी उनके सामने आकर रूकी थी वह उनकी फैक्ट्री के पास शाम करीब साढ़े सात बजे से खड़ी थी। उनका लगता है कि वह रैकी कर रहे थे। जैसे ही वह फैक्ट्री से निकले तो वह उनके पीछे और हमला कर दिया। बाक्स.

लूट का हो सकता है प्रयास

व्यापारियों पर गोली चलाकर हमला करने और गाड़ी तोड़ने के साथ लूट का प्रयास भी हो सकता है। व्यापारियों ने कहा कि उनके पास कैश नहीं था लेकिन वह किसी प्रकार की दुश्मनी होने और बहस होने की बात से इन्कार कर रहे है। पुलिस सभी मामलों को देखते हुए जांच में जुट गई है। बाक्स.

आज व्यापारी नेताओं से मिलेंगे

घायल व्यापारी के परिवार ने बताया कि वह व्यापारी नेताओं के समक्ष पूरी घटना को बताएंगे। व्यापारियों पर हो रहे हमले को देखते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.