Move to Jagran APP

भाजपा की पार्षद सूची में नए चेहरे शामिल, पलंबर व प्रिंसिपल तक को बनाया प्रत्‍याशी

भारतीय जनता पार्टी ने 13 पार्षद पद के प्रत्याशियों की सूची जारी की है। सूची जारी होने के बाद पार्षद पद के उम्मीदवारों ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है।

By manoj kumarEdited By: Published: Tue, 04 Dec 2018 04:39 PM (IST)Updated: Tue, 04 Dec 2018 04:39 PM (IST)
भाजपा की पार्षद सूची में नए चेहरे शामिल, पलंबर व प्रिंसिपल तक को बनाया प्रत्‍याशी
भाजपा की पार्षद सूची में नए चेहरे शामिल, पलंबर व प्रिंसिपल तक को बनाया प्रत्‍याशी

हिसार, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी ने 13 पार्षद पद के प्रत्याशियों की सूची जारी की है। सूची जारी होने के बाद पार्षद पद के उम्मीदवारों ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार कई नए चेहरे पार्टी की ओर से मैदान में उतारे गए हैं। इनमें पलंबर से लेकर स्‍कूल प्रिंसिपल तक शामिल हैं। वहीं सात वार्डों के पार्षद सीटों की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। सात वार्डों के अंदर राजनीतिक परिदृश्य से अहम वार्ड शामिल हैं। इन वार्डों में कौन प्रत्याशी होगा। इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि कुछ निवर्तमान पार्षद भी भाजपा में शामिल होकर पार्षद पद की सीटों की दावेदारी कर सकते हैं। 13 सीटों में एक या दो लोगों को ही चुनावों को अनुभव है। बचे हुए सभी दावेदार पहली बार ही चुनाव मैदान में उतरेंगे।

loksabha election banner

उम्मीदवार - कविता केडिया

वार्ड  : दो

शिक्षा : बीए, बीकॉम

पेशा : हाउस वाइफ 

राजनीति पहचान : पूर्व पार्षद गायत्री केडिया की पुत्रवधू है। पांच सालों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए है। पहली बार लड़ कविता केडिया चुनाव लड़ रही है।

भाजपा : अधिकारिक रूप से तीन माह पहले बीजेपी में शामिल हुए है।

उम्मीदवार - मंजू खटाणा

वार्ड  : तीन

शिक्षा : 12वीं

पेशा : हाउस वाइफ

राजनीति : पहली बार लड़ रही चुनाव। पूर्व पार्षद जयनारायण गुर्जर के बेटे मनोज खटाणा की पत्नी।

भाजपा : तीन माह पहले पूर्व पार्षद जयनारायण गुर्जर बीजेपी में शामिल हुए है।

उम्मीदवार - अनिल सैनी उर्फ मानी सैनी

वार्ड : चार

शिक्षा : ग्रेजुएशन

पेशा : प्रॉपर्टी डीलर

राजनीति :भाजपा से पिछले 15 सालों से जुड़े हुए है। मेयर पद के लिए उन्होंने दावेदारी पेश की थी।  

भाजपा : भाई रवि सैनी ने साल 2009 में भाजपा की टिकट पर विधानसभा पर चुनाव लड़ा था। मौजूदा समय में रवि सैनी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य है।

उम्मीदवार - ज्योति महाजन

वार्ड  : पांच

शिक्षा : बीकॉम, मास कम्यूनिकेशन

पेशा : हाउस वाइफ के साथ समाजसेवी

राजनीति : पहली बार लड़ रही चुनाव। निवर्तमान डिप्टी मेयर भीम महाजन की पत्नी है ज्योति महाजन।

भाजपा : निवर्तमान डिप्टी मेयर भीम महाजन 28 सितंबर को बीजेपी में शामिल हुए थे।

उम्मीदवार - सुशील मंच

वार्ड  : 6

शिक्षा : दसवीं

पेशा : पलंबर

राजनीति : पहली बार चुनाव लड़ रहे है।

भाजपा :सब्जीमंडी प्रकोष्ठ के महामंत्री है। पार्टी से 18 सालों से जुड़े हुए है।

उम्मीदवार - भूप सिंह रोहिला

वार्ड  : 8

शिक्षा : डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल टैक्नीशियन

पेशा : सेंट गौतम पब्लिक स्कूल के चेयरमैन है।

राजनीति : सन 1994 से पिछले वर्ग संघ में रहे है।

भाजपा : भापजा से साल 2004 से जुड़े हुए है। मौजूदा समय में भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष है।

उम्मीदवार - यादवनी ग्रेवाल 

वार्ड  : 11

शिक्षा : एम कॉम

पेशा : हाउस वाइफ

राजनीति : ससुराल पक्ष सालों से इनेलो पार्टी से जुड़ा हुआ था।

भाजपा : 24 घंटे पहले ही इनेलो छोड़ परिवार भाजपा में शामिल हुआ।

उम्मीदवार - कैप्टन नरेंद्र शर्मा

वार्ड  : 12

शिक्षा : 12वी, डिप्लोमा इन टेलीकॉम कम्युनिकेशन

पेशा : रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर

राजनीति : पहली बार चुनाव लड़ रहे है

भाजपा : भाजपा में सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक है।

उम्मीदवार - घनश्याम गोयल    

वार्ड  : 14

शिक्षा : ग्रेजुएट

पेशा : इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रिकल

राजनीति : साल 2013 में वार्ड 14 से आजाद उम्मीदवार के तौर पर पहली बार चुनाव लड़ा। 

भाजपा : चार साल से बीजेपी से जुड़े हुए थे। दस दिन पहले अधिकारिक तौर पर बीजेपी ज्वाइन की। 

उम्मीदवार - प्रीतम सैनी 

वार्ड  : 15

शिक्षा : एडवोकेट

पेशा : समाजसेवी

राजनीति : तीन बार पार्षद रह चुके है। हाल में वार्ड 15 से निवर्तमान पार्षद है। 

भाजपा : चार साल पहले भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए है।

उम्मीदवार - डा. महेंद्र जुनेजा

वार्ड  : 17

शिक्षा : 12 वीं

पेशा : आरएमपी प्रेक्टिस

राजनीति : पहली बार 2007 कांग्रेस ने पार्षद बनाया था। 2013 में आजाद उम्मीदवार के तौर पर पार्षद चुने गए 

भाजपा : चार साल से भाजपा में शामिल हुए है।

उम्मीदवार - सुनीता  रेड्डू 

वार्ड  : 19

शिक्षा : एमए बीएड

पेशा : ब्लू वैन कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसीपल

राजनीति : सुनीता रेड्डू के पिता स्वर्गीय उमेद सिंह आरएसएस से जुड़े हुए थे। वाजपेयी के साथ वह विभिन्न अभियानों में शामिल रहे।

भाजपा : पिछले आठ सालों से बीजेपी से जुड़ी हुई है। पहले शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक रही। मौजूदा समय में शिक्षक प्रकोष्ठ की मुख्य इकाइ में जिला सचिव के पद पर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.