Move to Jagran APP

हरियाणा में भाजपा 19441 वाट्सएप ग्रुपों से संचालित करेगी विधानसभा चुनाव

जितने बूथ उतने ही वाट्सएप ग्रुप बनाने हैं रैली के लिए ग्रुप बनाया गया। हरियाणा प्रभारी डा. अनिल जैन ने दिए वाट्सएप ग्रुप बनाने के आदेश। नौ हजार शक्ति केंद्र प्रमुख-पालक प्रमुखों क

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 09:31 AM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 09:31 AM (IST)
हरियाणा में भाजपा 19441 वाट्सएप ग्रुपों से संचालित करेगी विधानसभा चुनाव

रोहतक [अरुण शर्मा] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को विजय संकल्प रैली में विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले ही एक बार फिर से स्पष्ट संदेश है कि सोशल मीडिया का उपयोग किया जाए। सभी 90 विधानसभा सीटों के 19441 बूथों पर इतने ही वाट्सएप ग्रुप बनाने के आदेश हैं। हरियाणा के भाजपा प्रभारी डा. अनिल जैन ने रविवार तक ग्रुप बनाने का ब्योरा मांगा है।

loksabha election banner

यह भी संदेश दिया है कि जितने बूथ उतने ही वाट्सएप ग्रुपों का संचालन होना चाहिए। वहीं, अभी तक प्रदेशभर में निकाली जा रही जन आशीर्वाद रैली का रविवार तक करीब 4500 स्थानों पर स्वागत होगा। स्वागत में बड़े पैमाने पर टिकटों के दावेदार शामिल हुए हैं। ऐसे में माना गया है कि तमाम टिकटों के दावेदार रैली के दौरान अपनी ताकत दिखाएंगे। इन सभी को पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुख, पालकों के साथ पहुंचने के आदेश मिले हैं। दूसरी ओर, मेला ग्राउंड में होने वाली विजय संकल्प रैली के लिए अलग से वाट्सएप ग्रुप बनाने को कहा गया है।

रैली से पहले सुबह 10 बजे तक करनी होंगी 36 हजार फोन कॉल
हरियाणा प्रभारी डा. अनिल जैन ने सख्त हिदायतें दी हैं कि पन्ना प्रमुखों के साथ ही सभी शक्ति केंद्र और पालक प्रमुखों को हर हाल में फोन कॉल करनी होंगी। जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी हैं उन्हें यह आदेश दिए गए हैं। हरियाणा प्रभारी डा. जैन ने बताया है कि 4500 शक्ति केंद्र प्रमुख और इतने ही पालक प्रमुख हैं। इन सभी को शनिवार से रविवार सुबह 10 बजे तक चार-चार बार फोन कॉल करने होंगी। इन सभी नौ हजार प्रमुखों की फोन कॉल की संख्या 36 हजार हो जाएगी।

पन्ना प्रमुखों को फोन करने के लिए पदाधिकारियों की संख्या बढ़ाई
हरियाणा से 2.80 लाख पन्ना प्रमुखों का शनिवार की दोपहर तक रजिस्ट्रेशन होने का दावा किया गया, जबकि रविवार को रैली स्थल तक करीब तीन लाख पन्ना प्रमुख पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इन सभी को रैली से पहले तक एक-एक बार फोन करना होगा। फोन करने के लिए पदाधिकारियों की संख्या बढ़ाई गई है।

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के 60-55 फीट ऊंचे कटआउट लगाए
रैली स्थल पर मुख्य एंट्री वाले गेट के निकट ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 60 फीट और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का 55 फीट ऊंचा कटआउट लगाया गया है। इनकट आउट को लगाने के लिए हिसार से कारीगर शाम तक अंतिम रूप देने में जुटे रहे। इनके अलावा भी दूसरे स्थानों पर छोटे-छोटे कटआउट लगाए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.