भिवानी की युवती के साथ पानीपत के युवक ने रोहतक में किया दुष्कर्म
भिवानी की रहने वाली युवती के साथ रोहतक के एक होटल में दुष्कर्म किया गया। नवंबर 2019 में आरोपित उसे बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया। वहां पर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
रोहतक, जेएनएन। भिवानी की रहने वाली युवती के साथ रोहतक के एक होटल में दुष्कर्म किया गया। पुलिस को दी गई शिकायत में भिवानी जिले की रहने वाली युवती ने बताया कि वह रोहतक की एक कालोनी में रहती है। कुछ साल पहले उसकी पहचान पानीपत के मनाना गांव के रहने वाले सचिन के साथ हुई थी। नवंबर 2019 में आरोपित उसे बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया। वहां पर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अब तक कई बार दुष्कर्म किया गया। आरोपित के दो दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत के आधार पर सचिन, जयदीप और रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रोमिला ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।
घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
सांपला : घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपित को सांपला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी कुलबीर ङ्क्षसह ने बताया कि 24 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 जुलाई को शाम के समय वह अपने घर में मां के साथ थी। इसी दौरान दो युवक, एक महिला और एक अन्य युवक जबरदस्ती उनके घर में घुस गए। आरोपितों ने मां-बेटी के साथ मारपीट की। साथ ही युवती से छेड़छाड़ भी की थी। एएसआइ ममतेश ने मामले की जांच की। पीडि़ता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए गए। जिसके बाद केस में दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी गई। युवती ने आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक आरोपित समचाना गांव निवासी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपितों को पकडऩे के लिए दबिश दी जा रही है।
धोखाधड़ी कर महिला समेत दो लोगों के खातों से निकाले रुपये
रोहतक : दो अलग-अलग लोगों के खाते से धोखाधड़ी कर खाते से रुपये निकाल लिए गए। पुलिस को दी गई शिकायत में बहुअकबरपुर गांव निवासी संजय ने बताया कि उसने 18 जुलाई को हिसार बाईपास स्थित एसबीआइ के एटीएम से रुपये निकाले थे। इसके बाद 25 जुलाई को मोबाइल पर मैसेज आया कि किसी ने खाते 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। किसी ने धोखाधड़ी कर अलग-अलग ट्रांजक्शन में यह रकम निकाली है। पीडि़त का कहना है कि उसके पास ना कोई फोन आया और ना ही ओटीपी, फिर भी खाते से रुपये निकाल लिए गए। आशंका है कि किसी ने एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर रुपये निकाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, भाली आनंदपुर गांव की रहने वाली ममता पत्नी अशोक ने भी आर्य नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया कि किसी ने उसके खाते से पेटीएम के माध्यम से 22500 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।