Move to Jagran APP

13 स्वर्ण, 14 रजत और 8 कांस्य सहित राज्य प्रतियोगिता में 35 पदक जीतकर चैंपियन बना भिवानी

भिवानी 13 स्वर्ण सहित 35 पदक जीत कर जूनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ओवरआल चैंपियन रहा। करनाल के कर्ण स्टेडियम में 14 और 15 मई को हुई चैंपियनशिप में भिवानी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 03:13 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 03:13 PM (IST)
13 स्वर्ण, 14 रजत और 8 कांस्य सहित राज्य प्रतियोगिता में 35 पदक जीतकर चैंपियन बना भिवानी
जूनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले भिवानी के खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, भिवानी : 12वीं सीनियर और जूनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भिवानी 13 स्वर्ण सहित 35 पदक जीत कर ओवरआल चैंपियन रहा। करनाल के कर्ण स्टेडियम में 14 और 15 मई को हुई चैंपियनशिप में भिवानी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। राज्य प्रतियोगिता में भिवानी ने 13 स्वर्ण, 14 रजत और आठ कांस्य पदक जीत कर पहला स्थान प्राप्त किया।

loksabha election banner

हिसार ने 6 स्वर्ण, 6 रजत और 10 कांस्य पदक के साथ दूसरा स्थान और रोहतक ने 4 स्वर्ण  9 रजत और 7 कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल मंत्री संदीप कुमार के विक्रमजीत सिंह अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी और हरियाणा ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष द्वारा किया गया।

इस प्रतियोगिता में पंकज ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण, अनूप कुमार 400 मीटर रजत, अमित कुमार ने कांस्य पदक जीता। अनूप कुमार ने 400 मीटर हर्डल में रजत और अमित कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। संजीव ने 100 मीटर में रजत, पंकज ने 400 मीटर दौड में रजत, परवीन ने कांस्य पदक जीता। निर्भय ने डिस्कस में स्वर्ण पदक, हरिओम शर्मा ने 110 मीटर हर्डल में कांस्य पदक, सुनील ने पोलवाल्ट में रजत पदक, श्री दुर्गा ने लांग जंप में रजत, सुनीता ने डिस्कस में स्वर्ण, पल्लवी ने 110 मीटर हर्डल में रजत पदक जीता।

खुशबू ने 5 किलोमीटर में स्वर्ण, सिम्मी ने 400 मीटर हर्डल में स्वर्ण पदक, रेणु ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक, योगिता ने शाट पुट में स्वर्ण, अंजलि ने रजत पदक प्राप्त किया। विकास ने 400 मीटर हर्डल में स्वर्ण, अजय ने 3000 मीटर स्टेपल में रजत, अनुज कुमार ने 110 मीटर हर्डल में कांस्य पदक, अजय कुमार ने डिस्कस में कांस्य पदक जीता। नरेश कुमार ने हैमर थ्रो में कांस्य, सौरव ने डैक्थलान में रजत पदक, सिम्मी ने 400 मीटर हर्डल में स्वर्ण, काजल ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक, अंजलि ने शाट पुट में स्वर्ण पदक, पलक ने रजत पदक जीता।

काजल ने लांग जंप में रजत, सिम्मी ने 400 मीटर दौड में स्वर्ण पदक, शबनम ने पोलवाल्ट में स्वर्ण पदक, रजनी ने रजत पदक, कल्पना ने 110 मीटर हर्डल में स्वर्ण, ममता ने कांस्य पदक प्राप्त किया और जिले का नाम रौशन किया।

एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड ने परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला, कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू और महासचिव राजकुमार मिटान ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी और अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा खेल प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.