Move to Jagran APP

भारत बंद: किसान सड़क के साथ रोकेंगे रेल मार्ग तो आढ़ती रखेंगे मंडी बंद

किसानों के समर्थन में 27 सितंबर को भारत बंद का असर नजर आने लगा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 07:44 AM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 07:44 AM (IST)
भारत बंद: किसान सड़क के साथ रोकेंगे रेल मार्ग तो आढ़ती रखेंगे मंडी बंद
भारत बंद: किसान सड़क के साथ रोकेंगे रेल मार्ग तो आढ़ती रखेंगे मंडी बंद

फोटो- 46 व 47

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, हिसार: किसानों के समर्थन में 27 सितंबर को भारत बंद का असर बड़ा देखने को मिल सकता है। क्योंकि अभी तक कर्मचारी संगठनों ने बंद का समर्थन किया था मगर अब शनिवार को आढ़तियों ने भी मंडी बंद रखने की बात कही है। वहीं किसानों ने सड़क मार्ग के साथ रेल मार्ग रोकने की घोषणा भी कर दी है। किसान सभा का अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय के गेट पर चल रहे धरने यह पक्ष रखा गया। धरने की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता कृष्ण कुमार सांवत व बलराज ने संयुक्त रुप से की। जिला प्रधान शमशेर सिंह नम्बरदार ने कहा कि 27 सितम्बर को किसानों द्वारा भारत बंद आज तक का दुनिया का सबसे बड़ा बंद होगा। यह बंद शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। हिसार जिले में चार स्थानों पर रेल रोकी जाएगी। आदमपुर, बरवाला, मैय्यड़ व देवां मुकलान में रेल रोकने का केद्र रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी संगठनों, जन संगठनों व सामाजिक कार्रूकर्ताओं व सभी व्यापारी संगठनों, कर्मचारी संगठनों एवं आटो रिक्शा, रिक्शा, रेहड़ी मार्किट, ट्रक यूनियन, लाल झंडा मजदूर यूनियन, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से शामिल होने की अपील की है।

आढ़ती बंद रखेंगे मंडी

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड़ के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने किसान व आढ़तियों से बातचीत करने के उपरांत कहा कि किसान संगठनों द्वारा 27 सितंबर को भारत बंद के समर्थन में हरियाणा की अनाज मंडियां शाम चार बजे तक हड़ताल पर रहेगी। व्यापार मंडल किसान के हर आंदोलन के साथ है। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि किसान व व्यापारियों का चोली दामन का साथ है और आढ़तियों का किसानों के साथ परिवारिक संबंध है। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि इसी प्रकार तीन कृषि कानून अगर देश में लागू होंगे तो अनाज पर स्टाक सीमा समाप्त हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.