Move to Jagran APP

भाषण में निपुण बनें, लोगों के सुख-दुख बांटे

उन्होंने कहा कि भाषण एक कला है इसको सीखने का हमेशा प्रयास करते रहना चाहिए। इसके अलावा समाचार लेखन की कला भी मंडल अध्यक्षों में होनी चाहिए। मंडल अध्यक्ष को हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। हमें अपनी योग्यता को भी निखारना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन में पूरी तरह स्वीकार्यता रहनी चाहिए और प्रभावशीलता के भव्य कार्यक्रम निरंतर करते रहें। प्रदेश अध्यक्ष ने लगभग 2 घंटे में मंडल अध्यक्षों को अनेक टिप्स दिए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 08:37 AM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 08:37 AM (IST)
भाषण में निपुण बनें, लोगों के सुख-दुख बांटे

जागरण संवाददाता, हिसार : भाजपा में मंडल इकाई बहुत ही महत्वपूर्ण है। मंडल अध्यक्ष का दायित्व बड़ा व उपयोगी होता है। किसी भी मंडल अध्यक्ष के लिए तीन बातें बहुत ही आवश्यक होती हैं, कार्य करने की योग्यता, स्वीकार्यता और प्रभावशीलता। योग्यता जन्मजात नहीं होती, उसे अर्जित करना पड़ता है। ऐसे ही दायित्व का विकास दो बिदुओं से होता है कौशल और गुण। यह बातें प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कही।

loksabha election banner

वह सेक्टर 14 स्थित पार्टी कार्यालय में पांच जिलों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद व भिवानी के मंडल अध्यक्षों की बैठक ले रहे थे।

उन्होंने कहा कि जहां संघ में साधना की आवश्यकता होती है, वहां पार्टी संगठन में बैठकों का बहुत महत्व होता है। बैठकों द्वारा कार्यकर्ताओं को एक दिशा में विचार करने का अवसर प्राप्त होता है। सभी मंडल अध्यक्ष भाषण कला में निपुण होने चाहिए।

भाषण एक कला है

उन्होंने कहा कि भाषण एक कला है इसको सीखने का हमेशा प्रयास करते रहना चाहिए। इसके अलावा समाचार लेखन की कला भी मंडल अध्यक्षों में होनी चाहिए। मंडल अध्यक्ष को हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। हमें अपनी योग्यता को भी निखारना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन में पूरी तरह स्वीकार्यता रहनी चाहिए और प्रभावशीलता के भव्य कार्यक्रम निरंतर करते रहें। प्रदेश अध्यक्ष ने लगभग 2 घंटे में मंडल अध्यक्षों को अनेक टिप्स दिए।

इस मौके पर सांसद व प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया एवं प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट ने किया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश महामंत्री वेदपाल व शहरी मंडल अध्यक्ष विकास जैन ने धनखड़ को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। अटल जी की पुण्यतिथि पर एक त्रिवेणी लगाएं

सांसद एवं प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ने कहा कि आगामी 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री भारतीय रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रत्येक गांवों, शहरी वार्डो में एक त्रिवेणी अवश्य लगाएं। इस पूरे अभियान में पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जो हम सभी के प्रयास से संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।

मंडल अध्यक्ष मंडल की कार्यकारिणी बनाएं

प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने मंडल की कार्यकारणी का खाका तैयार करें। नए जिलाध्यक्ष नियुक्ति के बाद उनसे विचार विमर्श कर घोषणा करें। कुल 46 लोगों को कार्यकारिणी में रखा जाता है, जिसमें मंडल अध्यक्ष शामिल हैं।

इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा, विधायक कमल गुप्ता, मेयर गौतम सरदाना, जिला महामंत्री सुजीत कुमार व आशा खेदड़, चुनाव प्रबंधक प्रवीण जैन, जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, जिला कार्यालय प्रभारी अशोक सैनी व पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह सहित अन्य पांचों जिलों के मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.