Move to Jagran APP

आठ अगस्त को तिरंगामय नजर आएगा बरवाला : पुनिया

तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा बरवाला हलका के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 07:13 AM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 07:13 AM (IST)
आठ अगस्त को तिरंगामय नजर आएगा बरवाला : पुनिया
आठ अगस्त को तिरंगामय नजर आएगा बरवाला : पुनिया

फोटो न0- 04 एचआईएस 39

loksabha election banner

- तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा बरवाला हलका के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन

संवाद सहयोगी, बरवाला : बरवाला हलका में 8 अगस्त को निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर हलका के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आज हलका के यात्रा संयोजक एवं पूर्व जिला प्रधान व पशुपालन प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक सुरेंद्र पुनिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन भाजपा जिला सचिव रणधीर सिंह धीरू ने किया। बैठक में तिरंगा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई। बैठक में पार्टी के नए दायित्ववान कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला सचिव एवं पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू ने कहा कि बरवाला हलका की तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के हलका के पदाधिकारी सदैव पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्यमंत्री मनोहरलाल की 2016 व 2018 में बरवाला रैली को सफल बनाकर इसका उदाहरण प्रस्तुत कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि बरवाला हलका की तिरंगा यात्रा 8 अगस्त को शाम पांच बजे बरवाला के शहीद भगत सिंह चौक से आरंभ होगी और यह यात्रा पैदल रहेगी। रणधीर सिंह धीरू ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से हलका के लोगों में देशभक्ति का जज्बा व जोश पैदा किया जाएगा। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला प्रधान सुरेंद्र पुनिया ने कहा कि तिरंगा हमारी आन व शान का प्रतीक है। बरवाला हलका के लोग भी भाजपा की तिरंगा यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 8 अगस्त की शाम को बरवाला में एक अलग ही माहौल दिखाई देगा। हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा नजर आएगा। पूरा बरवाला शहर तिरंगामय नजर आएगा। बैठक में देवेंद्र शर्मा जिला सचिव, मनोज रहेजा सह मीडिया प्रभारी, प्रवीन सैनी संयोजक विधान सभा निगरानी समिति, पवन शर्मा मंडल अध्यक्ष, राजपाल श्योराण मंडल अध्यक्ष,हरिपाल जांगड़ा, कृष्ण वर्मा, रामाशंकर, रामपाल पुनिया, राजवीर वर्मा, प्रेम जांगड़ा, कुलदीप सैनी, अनूप सैनी, सुशील जांगड़ा, अनिल भैरव, धर्मवीर राजली, ईश्वर सरपंच, नवीन काठपाल, पलवेश गूंदली, धर्मसिंह, बलबीर सरपंच, कृष्ण सोनी, जयसिंह सूबेदार, रणधीर बूरा, विकास, विनोद सिरोह, कुलदीप पुनिया,जसमेर सिंह,प्रेम वर्मा व विजयपाल खरकड़ी आदि भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.