बारू राम पेटवाड़ सर्वसमिति से बने नारनौंद पैक्स के प्रधान
संवाद सहयोगी, नारनौंद : दि नारनौंद अनाज मंडी पैक्स लिमिटेड का चुनाव नारनौंद पैक्स कार्यालय
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 06:12 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 06:12 PM (IST)
संवाद सहयोगी, नारनौंद :
दि नारनौंद अनाज मंडी पैक्स लिमिटेड का चुनाव नारनौंद पैक्स कार्यालय परिसर में सहकारी समिति के निरीक्षक कपूर ¨सह की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें सर्वसमिति से बारू राम पेटवाड़ को प्रधान चुना गया। जबकि बिजेन्द्र ¨सह लोहान को उपप्रधान चुना गया है।
नवनियुक्त प्रधान बारू राम पेटवाड़ ने बताया कि चुनाव में पैक्स के चुने गए सभी दस सदस्य मौजूद रहे। कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर भूपेंद्र ¨सह लोहान, बिजेन्द्र शर्मा, सोमनाथ उर्फ सोमा, सरोज देवी, सावित्री, राजबाला, संदीप, जोगिंद्र पेटवाड़ इत्यादि को शामिल किया गया है। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक बलराज ¨सह, डायरेक्टर रणबीर दुहन, प्रदीप माढ़ा, रणबीर, पूर्व प्रधान सुरेन्द्र, यशबीर ¨सह इत्यादि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें