बंधुल संस्था ने पटेल नगर पार्क में पौधे लगाकर की पौधारोपण अभियान की शुरुआत
जागरण संवाददाता हिसार सामाजिक संस्था बंधुल द्वारा शुक्रवार को पटेल नगर में आर्य समाज स्कू
जागरण संवाददाता, हिसार : सामाजिक संस्था बंधुल द्वारा शुक्रवार को पटेल नगर में आर्य समाज स्कूल के निकट पार्क में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई। संस्था के सदस्यों द्वारा पार्क की सफाई करवाकर फल, फूल और छायादार वृक्षों के पौधे रोपित किए। वार्ड 17 हिसार के पार्षद डा. महेन्द्र जुनेजा ने इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग किया। बन्धुल ने इस अभियान में पार्क के निकट रहने वाले लोगों को संपर्क कर शामिल किया। संस्था के संरक्षक पंकज मेहता एडवोकेट ने इस प्रकार के कार्यक्रमों में समुदाय के लोगों को जोड़ने पर बल दिया। प्रोफेसर पीपी तनेजा ने पर्यावरण और पौधारोपण को पहली आवश्यकता बताया। इस अवसर पर बन्धुल संस्था के अध्यक्ष राम कामरा, नीरज मनचंदा, अशोक चावला, कृष्ण गक्खड़, विक्रांत कथूरिया और अनिल अरोड़ा आदि उपस्थित रहे। पटेल नगर से ईश आर्य प्रभारी हरियाणा पतंजलि योग पीठ, अजय सरदाना, चन्द्रभान गांधी, हितेश कामरा, आरपी परुथी व जयन्तिका ने भी पौधे रोपित किये। संस्था के अध्यक्ष राम कामरा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि संस्था भविष्य में और भी पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित करेगी व अन्य सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी देती रहेगी।