Move to Jagran APP

बहादुरगढ़ में ओपी चौटाला बोले- ऐलनाबाद चुनाव में लूट की कमाई से भाजपा ने खरीदे वोट, फिर भी मिली हार

इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि ऐलनाबाद चुनाव मे लोगों का इमान खरीदने के लिए भाजपा सरकार ने करोड़ों रुपए तक बहा दिए लेकिन जनता ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर साबित कर दिया कि केवल इनेलो ही लोगों की सच्ची हितैषी है।

By Naveen DalalEdited By: Published: Thu, 18 Nov 2021 05:05 PM (IST)Updated: Thu, 18 Nov 2021 05:05 PM (IST)
बहादुरगढ़ में ओपी चौटाला बोले- ऐलनाबाद चुनाव में लूट की कमाई से भाजपा ने खरीदे वोट, फिर भी मिली हार
इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने राष्ट्रीय/राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया।

बहादुरगढ़, जागरण संवाददाता। ऐलनाबाद चुनाव में हुई इनेलो की ऐतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। कार्यकर्ताओं के इसी उत्साह की बदौलत इनेलो आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उत्साह को इसी प्रकार बरकार रखने के लिए कहा। कार्यकर्ताओं का उत्साह ही इनेलो की जीत का मंत्र है। यह कहना है इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला का। वह बृहस्पतिवार को बहादुरगढ़ के ली फार्म में आयोजित इनेलो की राष्ट्रीय/राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

ऐलनाबाद चुनाव में लूट की कमाई से भाजपा ने खरीदे वोट, फिर भी मिली हार

बैठक को संबोधित करते हुए इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि ऐलनाबाद चुनाव मे लोगों का इमान खरीदने के लिए भाजपा सरकार ने करोड़ों रुपए तक बहा दिए, लेकिन जनता ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर साबित कर दिया कि केवल इनेलो ही लोगों की सच्ची हितैषी है। एक-एक वोट को खरीदने के लिए 10 से 15 हजार रुपए तक लोगों को दिए जा रहे थे, मगर लोग भाजपा के बहकावे में नहीं आए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लूट की कमाई को वोट खरीदने में लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल लूट की राजनीति कर रही है, जिस प्रदेश की जनता अच्छी प्रकार से समझ चुकी है। ऐलनाबाद चुनाव में इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला की जीत से साफ हो गया है कि लोग अब बदलाव का मन बना कर इस भ्रष्टाचारी सरकार से पीछा छुड़वाना चाहते हैं।

ओमप्रकाश चौटाला ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

15 दिसंबर से इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला करेंगे सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा

इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और हमारे देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। जिस देश का किसान खुशहाल होगा वह देश मालामाल होगा और जहां किसान कंगाल होगा उस देश का क्या होगा यह सबके सामने है। भाजपा सरकार किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है। तीन कृषि काले कानून को लेकर किसान सालभर से सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर है, मगर सरकार को किसानों की समस्याओं से कोई सरोकार ही नहीं है। इनेलो सुप्रीमो ने अपने अंदाज में फिर दोहाराया कि एक बार थम सरकार बना दो थारे सारे दुखड़े मिटा दूंगा।

आगामी विधानसभा चुनाव में इनेलो की बनेगी सरकार: चौटाला

बैठक को संबोधित करते हुए चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो का संगठन आज पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ खड़ा है। यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन का ही परिणाम है। हर कार्यकर्ता इसी तरह लोगों के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाए और संगठन को मजबूत करने का काम करें। आप सभी की ही मेहनत का परिणाम है कि ऐलनाबाद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर से इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और लोगों से रूबरू होंगे। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि अगले माह से संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए वह भी प्रदेश के सभी जोन प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे और संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए उनके साथ विचार विमर्श करेंगे।

भाजपा सरकार ही किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। महंगाई के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बढ़ते डीजल व पेट्रोल के दामों ने आग में घी डालने का काम किया है। भाजपा सरकार महंगाई प अंकुश लगाने में नाकाम है। उन्होंने आरोप लगाया भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। यह सरकार कारपोरेट घरानों के फायदे वाली नीतियां बनाकर केवल उन्हें ही लाभ पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि किसानों की हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा सरकार ही किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है।

ये लोग रहे मौजूद

किसानों को समय पर खाद भी नहीं मिल पा रही, इससे शर्मनाक क्या होगा। उन्होंने कहा कि आने वाला समय प्रदेश में इनेलो पार्टी है। लगातार इनेलो के बढ़ रहे जनाधार से साबित होता है कि प्रदेश में आगामी सरकार इनेलो की बनेगी और हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी नीतियां बनाई जाएगी। इनेलो महिला विंग की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं पूर्व मंत्री श्याम सिंह राणा, बादली से पूर्व विधायक नरेश शर्मा, पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह, यशबीर ढिल्लो, आरएस चौधरी, ओमप्रकाश गौरा, धर्मपाल ओबरा, उमेद सिंह लोहान सहित समस्त प्रदेश, जिला व हल्का कार्यकारिणी पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.