Move to Jagran APP

नच बलिए के मंच पर मंगेतर विवेक के साथ थिरकेंगी दंगल गर्ल बबीता फौगाट HIsar news

बबीता फौगाट दंगल फिल्‍म से चर्चा में आई थी। नच बलिए के सीजन 9 का प्रसारण शुक्रवार रात से शुरू हो गया है। इस शो को बालीवुड अभिनेता सलमान खान हॉस्ट कर रहे हैं।

By manoj kumarEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 04:08 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 11:35 AM (IST)
नच बलिए के मंच पर मंगेतर विवेक के साथ थिरकेंगी दंगल गर्ल बबीता फौगाट HIsar news
नच बलिए के मंच पर मंगेतर विवेक के साथ थिरकेंगी दंगल गर्ल बबीता फौगाट HIsar news

जेएनएन, हिसार : आमिर खान की फिल्‍म दंगल से चर्चा में आई और अंतरराष्ट्रीय पहलवान व अर्जुन अवार्डी बबीता फौगाट अपने मंगेतर विवेक के साथ स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो नच बलिए के सीजन 9 में मंच पर कदम थिरकाती हुई नजर आएंगी। नच बलिए सीजन 9 का प्रसारण शुक्रवार रात से शुरू हो गया है। इस शो को बालीवुड अभिनेता सलमान खान हॉस्ट कर रहे हैं।

loksabha election banner

शो का प्रसारण शुरू होने के बाद बबीता फौगाट को अपने मंगेतर विवेक सुहाग के साथ स्टेज पर देखते ही दादरी सहित पूरे प्रदेश में उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, नच बलिए सीजन 9 के लिए बबीता फौगाट व उनके मंगेतर विवेक का चयन होने पर परिवार में भी खुशी का माहौल बना हुआ है। बबीता फौगाट की छोटी बहन रितू फौगाट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बबीता फौगाट व विवेक की फोटो डालकर खुशी जताई।

गौरतलब है कि नच बलिए एक नृत्य आधारित टीवी रियलिटी शो हैए जिसमें लोकप्रिय युगल भाग लेते हैं। इस शो में बबीता फौगाट अपने मंगेतर विवेक सुहाग के साथ डांस करते हुए दिखाई देंगी। उल्लेखनीय है कि बीती 4 जून को ही दादरी जिले के गांव बलाली निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फौगाट ने अपने दोस्त विवेक सुहाग को हमसफर चुनने का एलान किया था। विवेक मूलरूप से झज्जर के गांव मातनहेल तथा वर्तमान में नजफगढ़ के रहने वाले हैं। भारत केसरी खिताब जीत चुके पहलवान विवेक सुहाग फिलहाल भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.