Move to Jagran APP

अशोक तंवर बोले- मलाई खाने वालों को भाजपा ने छोड़े रखा वरना आधी कांग्रेस जेल में होती

अशोक तंवर ने कहा कि वह क्षेत्रीय नहीं राष्ट्रीय पार्टी बनाएंगे। उनके साथ सच्चे कांग्रेसी आएंगे। जो स्वार्थी थे और जिनकी भाजपा से मिलीभगत थी वह आज भी कांग्रेस में हैं।

By Edited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 01:52 AM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 01:04 PM (IST)
अशोक तंवर बोले- मलाई खाने वालों को भाजपा ने छोड़े रखा वरना आधी कांग्रेस जेल में होती
अशोक तंवर बोले- मलाई खाने वालों को भाजपा ने छोड़े रखा वरना आधी कांग्रेस जेल में होती

हिसार, जेएनएन। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस में जिन लोगों ने मलाई खा रखी थी, वह लोग उनके साथ नहीं आएंगे। भाजपा क्यों उन्हें छोड़े हुए है, पता नहीं, वरना आधी कांग्रेस आज जेल में होती। कांग्रेस में दोबारा शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रह कर उन्होंने पाताल तक पार्टी को देखा है। उसमें कैसे-कैसे मगरमच्छ, जानवर हैं, सब देखे हैं। अब उनकी कांग्रेस में वापस जाने की कोई इच्छा नहीं है। वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसके बाद तंवर ने कार्यकर्ताओं को 16 फरवरी को करनाल में स्वाभिमान दिवस समारोह में पहुंचने का न्योता दिया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि वह क्षेत्रीय नहीं राष्ट्रीय पार्टी बनाएंगे। उनके साथ सच्चे कांग्रेसी आएंगे। जो स्वार्थी थे और जिनकी भाजपा से मिलीभगत थी, वह आज भी कांग्रेस में हैं। वह अच्छी चीज ले आए हैं और बुरी चीज वहीं छोड़ दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मलाई मार-मलाई बाज, मलाई तार कौन-कौन हैं, यह सभी को पता है। सरकार को भी पता है लेकिन वह कुछ नहीं कर रही। यह मैच फि¨क्सग है और कुछ होना भी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ पूरा विपक्ष मिल गया है।

तंवर ने कहा कि मैं कांग्रेस की विचारधारा पर काम कर रहा था। लेकिन अब लोग कांग्रेस की दुकान बंद करने की बात कहते हैं। अब समझ आया कि यह दुकान थी। यदि दुकान थी तो वह बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गैर राजनीतिक परिवार, ग्रामीण और पढ़े लिखे लोगों को जनता आगे लाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हमारा काम कड़ी बिगाड़ने का था। मरोड़ निकल गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए ईमानदारी से संघर्ष किया था, नहीं तो उस समय दिल्ली वाला हाल होता। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनावों में जो माहौल बनाकर भाजपा सत्ता में आई थी, वह अब समाप्त हो चुका है। लोगों का कांग्रेस पार्टी से भी भरोसा उठ चुका है और दिल्ली के चुनावों में इन दोनों पार्टियों का प्रदर्शन लोगों ने देख लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.