Move to Jagran APP

चीन में अर्जुन अवार्डी गीतिका जाखड़ ने कुश्‍ती तो कविता चहल ने मुक्‍केबाजी में जीता गोल्‍ड

गीतिका जाखड़ ने चीन के में विश्व खेल (पुलिस) कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।भिवानी जिले की दो बेटियों ने भी मुक्‍केबाजी में गोल्‍ड मेडल हासिल किया है

By manoj kumarEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 07:02 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 02:31 PM (IST)
चीन में अर्जुन अवार्डी गीतिका जाखड़ ने कुश्‍ती तो कविता चहल ने मुक्‍केबाजी में जीता गोल्‍ड

हिसार, जेएनएन। अर्जुन अवार्डी एवं हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत गीतिका जाखड़ ने चीन के चैगडू शहर मे विश्व खेल (पुलिस) कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इससे परिवार और पुलिस विभाग में खुशी की लहर है। इतना ही नहीं गीतिका जाखड़ के अलावा भिवानी जिले की दो बेटियों ने भी मुक्‍केबाजी में गोल्‍ड मेडल हासिल किया है।

loksabha election banner

अर्जुन अवॉर्डी कविता चहल ने 81 प्लस भार वर्ग में चीन की मुक्केबाज को हराकर गोल्ड जीता है। भिवानी के गांव मानेहरू की मुक्केबाज बंटी ने 75 किलो भार वर्ग में चीन की मुक्केबाज को हराकर गोल्ड पर कब्जा किया। हरियाणा के दोनों बेटियां 20 अगस्त को वापस लौटेंगी। हरियाणा की बेटियों के गोल्ड जीतने पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। महिला मुक्केबाजों में हरियाणा की दोनों मुक्केबाज गोल्ड जीतने में कामयाब रहीं है।

प्रथम महिला अर्जुन पुरस्कार विजेता गीतिका जाखड़ 1999 लगातार खेलते हुए अनेकों पुरस्कार प्राप्त कर चुकीं हैं। जिसमें से मुख्य निम्नलिखित है।

       खेल              साल                   पदक

1-    एशियन         2006 से 2014    सिल्वर

2-    कॉमनवेल्थ                 2014    सिल्वर

3-    एशियन चैंपियनशिप    2014    कांस्य

4-    एशियन चैंपियनशिप    2004    स्वर्ण

5-    एशियन चैंपियनशिप    2003    सिल्वर

6-    एशियन चैंपियनशिप    2005    सिल्वर

7-    एशियन चैंपियनशिप    2013    कांस्य

8-    कॉमनवेल्थ                 2003    स्वर्ण

9-    कॉमनवेल्थ                 2005    स्वर्ण

10-  कॉमनवेल्थ                 2007    सिल्वर

11-   विश्व चैंपियनशिप         2005    सिल्वर

2000 से 2009 तक लगातार 9 बार भारत केसरी का खिताब तथा नेशल खेल में भी 2000 से 2009 तक 9 बार चैंपियन रही हैं। गौरतलब है कि अर्जुन अवार्डी गीतिका जाखड़ दिनांक 20 अगस्त 2019 को देर रात भारत पहुचेगीं। जिनके आगमन पर भी जोरदार स्वागत किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.