विश्व की 7 सबसे ऊंची चोटियों को फतेह करने निकले अंकुश ने किया एवरेस्ट फतेह, 4 चोटियों पर तिरंगा फहराना बाकी
हांसी दुनिया का सातों महाद्वीपों की 7 सबसे ऊंची चोटियों को फतेह करने नि
संवाद सहयोगी, हांसी : दुनिया का सातों महाद्वीपों की 7 सबसे ऊंची चोटियों को फतेह करने निकले लालपुरा के पर्वतारोही अंकुश कसाना ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माऊंट एवेरेस्ट को 27 मई को फतेह कर तिरंगा फहराया। यह अंकुश की तीसरी सफलता है। इससे पूर्व अंकुश कसाना यूरोप की एल्ब्रुस व दक्षिण अफ्रीका की किलिमंजारों चोटी का फतेह कर चुका है। अभी विश्व का चार सबसे ऊंची चोटियों को फतेह करना बाकी है। अंकुश ने मात्र डेढ़ महीने में एवरेस्ट की चोटी को फतेह कर लिया।
बता दें कि उपमंडल के गांव लालपुरा के अंकुश कसाना कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में एलएलबी के छात्र हैं और माउंटेनिग का शौक रखते है। विश्व के सातों चोटियों को फतेह करने के सपने के साथ वह घर से निकला है। बीते साल दिसंबर में अंकुश कसाना ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एल्ब्रुस को फतेह किया था जो 5 हजार 642 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इससे पूर्व अंकुश पिछले साल दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची 5 हजार 895 मीटर ऊंची चोटी किलिमंजारों को फतेह किया था। अंकुश ने अप्रैल के पहले हफ्ते में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई शुरू की थी व पिछले हफ्ते माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहरा दिया। इस सफलता के बाद काठमांडू पहुंचने के बाद अंकुश ने दैनिक जागरण से फोन पर बातचीत की व कहा कि जल्दी ही वह अगले लक्ष्य की तरफ बढ़ेंगे।
बॉक्स..
बचपन से ही पहाड़ों से प्यार है। पहाड़ों को नापने का जुनून कब सिर चढ़ गया पता ही नहीं लगा। पिछले साल एकदम विश्व की सात चोटियों को फतेह करने की सोची और घर से निकल पड़ा। पैसा कैसे आएगा ये बड़ा सवाल था लेकिन पिता ने बेटे के सपने को पूरा करने के लिए कर्ज लिया। मैं तीन चोटियों को फतेह कर चुका है व चार बाकी हैं जिन्हें इस साल हर हाल में फतेह करने का लक्ष्य है।
- अंकुश कसाना, पर्वतारोही। बॉक्स..
किलिमंजारो - फतेह
एल्ब्रुस- फतेह
माउंट एवरेस्ट - फतेह
ओकाकागुआ - बाकी
विन्सॉग - बाकी
पुंसक - बाकी
डेनाली - बाकी
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप