Move to Jagran APP

तेनजिग नोर्गे नेशनल अवार्ड से सम्मानित होंगी पर्वतारोही अनीता कुंडू

हर साल खेल दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा यह सम्मान दिया जाता है। इस बार 29 अगस्त को यह पुरस्कार मिलेगा। अनीता कुंडू ने बताया कि गांव में जन्मी बेटी को यह उपलब्धि मिलना पूरे देश के लिए गौरव की बात है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 07:37 AM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2020 07:37 AM (IST)
तेनजिग नोर्गे नेशनल अवार्ड से सम्मानित होंगी पर्वतारोही अनीता कुंडू
तेनजिग नोर्गे नेशनल अवार्ड से सम्मानित होंगी पर्वतारोही अनीता कुंडू

जय सिगला, उकलाना मंडी

loksabha election banner

हिसार के फरीदपुर गांव की बेटी अनीता कुंडू तेनजिग नोर्गे नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। पर्वतारोहण में अनीता की उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें यह पुरस्कार दिया जा रहा है। उनके नाम पर खेल मंत्री किरण रिजिजू ने मुहर लगा दी है। यह पर्वतारोहण के साहसिक खेल में सरकार द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवार्ड है। हर साल खेल दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा यह सम्मान दिया जाता है। इस बार 29 अगस्त को यह पुरस्कार मिलेगा। अनीता कुंडू ने बताया कि गांव में जन्मी बेटी को यह उपलब्धि मिलना पूरे देश के लिए गौरव की बात है। अनीता कुंडू की उपलब्धियां

2009 में पर्वतारोहण के बेसिक, एडवांस के साथ सभी कोर्स पास किए।

सतोपंथ,कोकस्टेट समेत देश की अनेक पर्वत चोटियों को फतह किया।

18 मई 2013 को नेपाल के रास्ते माउंट एवरेस्ट फतह किया।

2015 में चीन के रास्ते एवरेस्ट फतेह करने का प्रयास, लेकिन 22500 फीट ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भूकंप के कारण मिशन अधूरा रह गया।

2017 में फिर से चीन के रास्ते चढ़ाई करते हुए 60 दिन के लंबे संघर्ष के बाद 21 मई को एवरेस्ट पर तिरंगा लहराया। इस तरह अनीता चीन और नेपाल दोनों तरफ से माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली देश की इकलौती पर्वतारोही बन गई।

2018 में दुनिया के सातों महाद्वीपों की चढ़ाई शुरू कर दी। अफ्रीका की किलिमंजारो, यूरोप की एलबुर्स, अंटार्कटिका की विनसन मासिफ, दक्षिणी अमेरिका की अकांकागुवा, आस्ट्रेलिया की कारस्टेन्स पिरामिड शिखर को फतह किया। बर्फीले तूफान के कारण उत्तरी अमेरिका की देनाली शिखर से 100 मीटर दूर रह गई।

27 सितंबर 2019 को माउंट एवरेस्ट के बराबर की ऊंचाई की चोटी माउंट मनासलू को भी फतह कर लिया।

अब तक मिले पुरस्कार

हरियाणा सरकार द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार और कल्पना चावला अवार्ड। इसके अलावा सैकड़ों संस्थाओं, समूह और संगठन भी अनीता को सम्मानित कर चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.