इन्हें है दुनिया की सात सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराने का जुनून, चार हो चुकी फतह
दुनिया की सात सबसे उंची चोटी पर फतह करने का बना चुकी है टारगेट, चार को किया फतह अब तीन ही बाकी, एवरेस्ट पर दोनों और से फतह कर चुकी है अनीता
हिसार [पासा राम धत्तरवाल] अनीता कुंडू के मन में देश के तिरंगे के लिए ऐसा प्यार है कि उन्होंने इसे दुनिया की सात सबसे सात उंची चोटी पर इसे फहराने का मन बनाने के बाद रुकने का नाम नहीं लिया है। हिसार के गांव फरीदपुर वासी किसान की बेटी अनीता ने इसी कड़ी में मंगलवार को चौथा चरण पूरे करते हुए दक्षिण अफिक्रा की 5895 मीटर ऊंची चोटी किलिमंजारों पर तिरंगा फहराकर किर्तिमान स्थापित कर दिया और देश का नाम रोशन किया है।
किलिमंजारों चोटी फतह करने का यह अंतिम पड़ाव था और अगर अब फतह करने में कामयाब न हो पाती तो अगले साल ही उनका मिशन शुरू हो पाता है। सर्द हवाओं के बीच पूरे हौंसले के साथ अपने गिरते स्वास्थ्य की परवाह न करते हुए अनीता कुंडू ने करनाल की बेटी महक ज्योत के साथ अपने कदम निरंतर आगे बढ़ाए और आठवें दिन अपने मिशन को पूरा किया। महक ज्योत ने पहली चोटी पर फतह किया है। ये मिशन उन्होंने सुबह 9 बजे तिरंग फहराकर पूरा किया है। अब अनीता कुंडू विश्व की सबसे ऊंची तीन चोटियों को भी फतह करेंगी।
एवरेस्ट को दोनों और से फतह करने वाली पहली युवती
गौरतलब है कि अनीता कुंडू एवरेस्ट को दोनों ओर से फतह करने वाली देश की पहली महिला एवरेस्ट विजेता हैं। उसके बाद उन्होंने संकल्प लिया था कि वे विश्व की सात ऊंची चोटियों को फतह करके रिकार्ड कायम करेंगी। अनीता कुंडू ने 18 मई 2013 में एवरेस्ट को नेपाल की ओर से तथा 21 मई 2017 को चीन की ओर फतह करके रिकार्ड कायम किया था और वे एवरेस्ट को दोनों ओर से फतह करने वाली देश की प्रथम महिला बन गई थी।
सेवन समिट को बनाया है टारगेट
उन्होंने 21 मार्च 2018 को इंडोनेशिया की लगभग पांच हजार मीटर ऊंची चोटी कास्टेंस पिरामिड शिखर को फतह किया था। उसके बाद वे अमेरिका की देनाली 6 हजार 190 मीटर ऊंची चोटी को फतह करने के लिए जून में मिशन पर गई थी। लेकिन वहां के हालात बिल्कुल खराब होने के कारण उन्हें चोटी के बिल्कुल पास से वापस आना पड़ा था। उसके बाद अनीता कुंडू ने 16 अगस्त 2018 को यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एल्बु्रस को फतह किया था। अनीता कुंडू अपने सेवन समिट अभियान तक तीन ऊंची चोटियों को फतह कर चुकी थी और अब चौथी ऊंची चोटी किलिमंजारों को भी फतह कर लिया है। उनके इस मिशन के खर्चे का वहन राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा की एसआइएस कंपनी ने किया है।