विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के अंबाला सहित पांच जिलों की हवा हुई बहुत खराब, प्रदूषण का बढ़ा स्तर; AQI पहुंचा 303

Published: Mon, 02 Nov 2026 05:46 AM (IST)

मौसम में बदलाव के कारण हरियाणा की हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई है, जिसमें अंबाला की हवा 'बहुत खराब' श्रेणी ...और पढ़ें

अंबाला सहित पांच जिलों की हवा हुई बहुत खराब। फाइल फोटो

अंबाला सहित पांच जिलों की हवा हुई बहुत खराब। फाइल फोटो

HighLights

  1. अंबाला की हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंची, AQI 303.

  2. हरियाणा के पांच जिलों में हवा की गुणवत्ता खराब हुई.

  3. तापमान गिरने के साथ ही प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा.

जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम में बदलाव के साथ ही प्रदेश की हवा पर भी असर आ रहा है। अभी कोई आगजनी व अन्य घटनाएं नहीं है। रविवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़ों में अंबाला की हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। इसी प्रकार चार अन्य जिलों की हवा भी खराब है।

मौसम में बदलाव के चलते लगातार तापमान नीचे गिर रहा है। सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है। उसके साथ ही अभी तापमान नीचे आने के साथ ही प्रदूषण भी तेजी से बढ़ रहा है।

हवा की क्वालिटी खराब होने के साथ ही अंबाला की हवा सबसे ज्यादा खराब हुई और एक्यूआइ 303 तक पहुंच गया। इसी प्रकार बाकी जिलों का एक्यूआइ भी 200 के पार चल रहा है।

एक्यूआइ का ब्योरा
जिला एक्यूआइ

अंबाला : 303
जींद : 247
कैथल : 296
कुरुक्षेत्र : 244
पानीपत : 224

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।