Move to Jagran APP

जिम में हुई थी कहासुनी, रंजिश में दोस्तों के साथ मिलकर युवक पर किया हमला, हालत गंभीर

सिरसा में जिम में हुई थी कहासुनी। रंजिश में दोस्तों के साथ मिलकर युवक पर किया हमला गोली लगने से घायल। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को नामजद कर 12 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Sat, 14 May 2022 11:23 AM (IST)Updated: Sat, 14 May 2022 11:23 AM (IST)
जिम में हुई थी कहासुनी, रंजिश में दोस्तों के साथ मिलकर युवक पर किया हमला, हालत गंभीर
सिरसा में रंजिश में दोस्तों के साथ किया युवक पर हमला।

जागरण संवाददाता, सिरसा। सिरसा के रानियां में शुक्रवार रात को युवक गुरविंद्र सिंह पर 12 युवकों ने हमला बोल दिया और फायर किया। गोली छाती के समीप से निकल गई लेकिन छर्रे लगे हैं। घायल जिम ट्रेनर गुरविंद्र सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस को दिए बयान में गुरविंद्र सिंह ने बताया कि वह रानियां का रहने वाला है।

loksabha election banner

13 मई की रात साढ़े दस बजे अपने दोस्त वैभव पोपली, अमृत, मनिंद्र के साथ रानियां के भगत सिंह चौक पर आइसक्रीन खाने के लिए गया था। इसी दौरान ओटू निवासी महेंद्र व जज कालोनी रानियां निवासी काला 10-12 अन्य युवकों के साथ मौके पर आए। आरोपितों के पास दो मोटरसाइकिल व एक गाड़ी थी। उन्होंने बताया कि उसके दोस्त वैभव पोपली के पास महेंद्र सिंह पहुंचा और बहस शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपितों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान काला ने नाजायज पिस्तौल निकाल ली और फायर कर दिया। गोली गुरविंद्र सिंह की छाती के पास से निकल गई। छर्रे हाथ अंगूठे व छाती के हिस्से में लगे हैं। इसी दौरान फायर की आवाज सुनकर आरपास के लोग मौके पर आ गए और आरोपित मौके से फरार हो गए।

जिम में हुआ था झगड़ा

शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ समय पहले वैभव पोपली व महेंद्र सिंह के बीच रानियां के जिम में कहासुनी हुई थी और तभी से आरोपित रंजिश पाले हुए हैं। इसी रंजिश को लेकर उनका पीछा कर हमला किया गया और मारने की नीयत से गोली चलाई गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को नामजद कर 12 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कुछ समय पहले हुआ था विवाद

कातिलाना हमले व अन्य धाराओं के तहत दर्ज इस केस की जांच उपनिरीक्षक मदनलाल को सौंपी गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। बताया यह भी जा रहा है कि गुरविंद्र सिंह जिम में ट्रेनर हैं जहां दो पक्षों के बीच कुछ समय पहले विवाद हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.