Move to Jagran APP

पुरानी पेंशन बहाल करने व कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ ने दिया धरना

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का हरियाणा रोजगार कौशल निगम को भंग करवाने की मांग पुरानी पेंशन बहाल करवाने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने छंटनीग्रस्त कर्मचारियों की बहाली व अन्य मांगों को लेकर जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 09:31 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 09:31 PM (IST)
पुरानी पेंशन बहाल करने व कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ ने दिया धरना
पुरानी पेंशन बहाल करने व कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ ने दिया धरना

जागरण संवाददाता, हिसार: सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का हरियाणा रोजगार कौशल निगम को भंग करवाने की मांग, पुरानी पेंशन बहाल करवाने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, छंटनीग्रस्त कर्मचारियों की बहाली व अन्य मांगों को लेकर जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया। जिला प्रधान सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सामने किया गया। प्रदर्शन का संचालन सचिव नरेश कुमार ने किया। प्रदर्शन में हिसार, हांसी, नारनौद, बरवाला, आदमपुर, उकलाना, अग्रोहा पक्के व कच्चे कर्मचारी शामिल हुए। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

loksabha election banner

जिला प्रधान सुरेंद्र यादव व नरेश गौतम ने बताया कि कौशल निगम में बहुत ज्यादा खामियां उजागर हो रही है। कच्चे कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इस निगम में शामिल भी नहीं होना चाहते है। सरकार जबरदस्ती पंजीकरण कर शामिल करना चाहती है।

विभाग में खाली पड़े हजारों पद

जिला वरिष्ठ उप प्रधान सुरेश बागड़ी, सचिव अशोक सैनी ने कहा कि कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग में जान जोखिम में डालकर नौकरी करने वाले कर्मचारियों को नौकरी से हटाया जा रहा है। वह धरने पर बैठे है। विभाग में हजारों पद खाली पड़े हैं। 28 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करने के बाद मंत्री ने सभी कर्मचारियों को वापस लेने का वायदा किया। एक महीने के बाद भी इन कर्मचारियों व छंटनी ग्रस्त पीटीआई व अन्य को वापसी ड्यूटी पर रखा जाए।

यह रहे मौजूद

प्रदर्शन को हितेंद्र सिहाग, जगमिद्र पूनिया, जिला प्रधान सुनील कांगडा, पवन कुमार, सुरेंद्र हुड्डा, सुरेंद्र मान, ओमप्रकाश वर्मा, अशोक बहोत, रोहतास शर्मा, सुरेश कुमार, रिशी केश ढांडा, सुरेंद्र सैनी, राजकुमार चौहान, मोहम्मद ईशाक, देवेन्द्र लोहान , सुरेश रोहिल्ला, ओमप्रकाश सैनी, दीपक लोट, रविद्र शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.