Move to Jagran APP

स्वच्छता का आलम : हड़ताल पर कर्मचारी, निकायमंत्री कार्यालय के सामने तक फैला कचरा

देश में स्वच्छता के बड़े-बड़े वायदे किए जा रहे हैं। प्रदेश में भी निकायमंत्री से लेकर शहर में मेयर तक हाथ में झाड़ू लेकर सड़क पर सफाई करते नजर आए लेकिन जब बात वास्तविकता में सफाई की हो तो हालात ये है कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर मांगों को लेकर सफाई कर्मी हड़ताल पर क्या गए स्वच्छता की पोल ही खुल गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 09:23 PM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 09:23 PM (IST)
स्वच्छता का आलम : हड़ताल पर कर्मचारी, निकायमंत्री कार्यालय के सामने तक फैला कचरा
स्वच्छता का आलम : हड़ताल पर कर्मचारी, निकायमंत्री कार्यालय के सामने तक फैला कचरा

जागरण संवाददाता, हिसार : देश में स्वच्छता के बड़े-बड़े वायदे किए जा रहे हैं। प्रदेश में भी निकायमंत्री से लेकर शहर में मेयर तक हाथ में झाड़ू लेकर सड़क पर सफाई करते नजर आए, लेकिन जब बात वास्तविकता में सफाई की हो तो हालात ये है कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर मांगों को लेकर सफाई कर्मी हड़ताल पर क्या गए स्वच्छता की पोल ही खुल गई। सोमवार को शहरी निकायमंत्री डा. कमल गुप्ता के घर और कार्यालय के सामने ही सड़क पर कचरा बिखरा हुआ था। स्वच्छता में निकायमंत्री और उनके साथ सड़कों पर झाड़ू लगाने वाले एक भी व्यक्ति को कचरा साफ करने के लिए अपने हाथ नहीं बढ़ाए। जिस कारण निकायमंत्री से लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर दूर तक कचरा बिखरा हुआ है। उधर निगम कर्मचारियों ने ईकाई प्रधान राजेश बागड़ी, जिला प्रधान सुनील लाडवा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने निगम प्रांगण में हड़ताल पर रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

दो दिवसीय हड़ताल के कारण नहीं उठा कचरा

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी दो दिन (23 और 24 मई) की हड़ताल पर है। रविवार को कर्मचारी अवकाश पर थे। ऐसे में दो दिनों से शहर में कचरा नहीं उठा। वहीं मंगलवार को भी कर्मचारी शहर में सफाई नहीं करेंगे। न ही डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण होगा। इसके अलावा इस हड़ताल में निगम के लिपिक स्तर पर व अन्य शाखाओं के कर्मचारियों ने भी हड़ताल को समर्थन किया। उसके अलावा दमकल में तैनात ठेके या अनुबंध पर लगे कर्मचारियों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया।

इन स्थानों पर सड़क पर दूर तक फैला रहा कचरा

- निकायमंत्री आवासीय क्षेत्र, पड़ाव क्षेत्र, रेड स्क्वेयर मार्केट, रेलवे लाइन के पास का क्षेत्र, पटेल नगर में सरकारी खाली जमीन, पीएलए मार्केट, पुरानी व नई सब्जीमंडी, सोहन सीनेमा रोड़, कमला नगर क्षेत्र, दिल्ली रोड पर जिदल चौक के पास, डीसी एमसी कालोनी मोड़ सहित शहर का एक भी ऐसा वार्ड नहीं जिसमें खुले में कचरा सड़कों या गलियों ने बिखरा हो। दो दिन की हड़ताल से ही शहर की सफाई व्यवस्था बड़े स्तर पर बेपटरी हो गई। नए बनने लगे डंपिग स्टेशन

नगर निगम प्रशासन प्रदेश मुख्यमंत्री की घोषणा के करीब 7 साल बाद भी सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए जगह चिन्हित नहीं कर पाया है। यहीं कारण है कि आज शहर में जगह जगह छोटे-छोटे नए डंपिग स्टेशन भी बन रह है। पार्षद शालू दीवान ने कहा कि रेड स्क्वेयर मार्केट में हड़ताल की आड़ में नया डंपिग स्टेशन बना दिया है। वहीं पार्षद अनिल जैन ने बताया कि ऋषि नगर एसटीपी के सामने भी नया डंपिग स्टेशन तैयार हो रहा है। कचरा प्रबंधन के नाम पर प्रशासन उचित व्यवस्था करे न कि नए डंपिग स्टेशन ही बनाने लगे। शहर में नहीं चला एक भी सफाई अभियान

नगर निगम प्रशासन स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर बनाए। ताकि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके। हड़ताल एक ऐसा वक्त था जब लोगों को अभियान के माध्यम से कम से कम अपनी गली साफ करने और कम कचरा उत्पादन के लिए लोगों को प्रेरित किया जा सकता था। लेकिन हड़ताल के दौरान न सामाजिक संस्थाएं आगे आई न ब्रांड एंबेसडर। शहर में गलियां और सड़कों पर कचरा फैला हुआ है। पहले दिन हड़ताल सफल रही। निगम कर्मचारियों से लेकर दमकल कर्मियों तक ने हड़ताल में बढ़चढ़कर भाग लिया। 24 मई को भी हड़ताल जारी रहेगी। शहर में सफाई नहीं होगी।

- सुनील लाडवा, जिला प्रधान, नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा। शहरवासियों से अपील है कि हड़ताल के दौरान कचरा सड़क पर न फेंके। प्रयास करें कि कम कचरा उत्पन्न हो। सभी के सहयोग से शहर स्वच्छ होगा।

- अनिल जैन, पार्षद एवं चेयरमैन सब कमेटी, नगर निगम हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.