Move to Jagran APP

Agniveer Recruitment 2022: हिसार में जारी पहली अग्निवीर भर्ती, युवा बोले- देश सेवा के लिए पांच दिन भी काफी

हिसार मिलिट्री स्टेशन पर युवाओं का अग्निवीर बनने को अलग ही उत्साह दिख रहा है और यह स्थिति रोजाना बढ़ रही है। इस भर्ती में कोई युवा किसी दलाल के चक्कर में न फंस जाए इसके लिए जागरुक किया जा रहा है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 07:47 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 05:41 PM (IST)
अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती का क्रम लगातार जारी है।

जागरण संवाददाता, हिसार। हिसार मिलिट्री स्टेशन पर अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती का क्रम लगातार जारी है। जिस प्रकार से इस योजना का विरोध हो रहा था उसका बिल्कुल उलट असर फील्ड पर दिखाई दे रहा है। हिसार मिलिट्री स्टेशन पर युवाओं का अग्निवीर बनने को अलग ही उत्साह दिख रहा है और यह स्थिति रोजाना बढ़ रही है। इस भर्ती में कोई युवा किसी दलाल के चक्कर में न फंस जाए इसके लिए जागरुक किया जा रहा है।

loksabha election banner

इसके साथ ही युवा किसी के बहकावे में आकर किसी प्रकार का सप्लीमेंट या डिवाइस आदि का प्रयोग न करें इसको लेकर भी नजर रखी रही हैं। वहीं इस बार भर्ती के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। रविवार को भी युवाओं ने उत्‍साह से भर्ती में हिस्‍सा लिया। दौड़ के बाद, जंप, लंबी कूद समेत सभी विधाओं में भाग लिया। हिसार भर्ती में केवल तीन दिनों में ही छह हजार से ज्‍यादा युवा शामिल हो चुके हैं। युवाओं ने कहा कि पहले अग्निवीर भर्ती पक्रिया समझ नहीं आ रही थी।

मगर अब सारे संशय दूर हो गए हैं। भर्ती हुए तो चार साल मिलेंगे, देश सेवा के लिए तो पांच दिन मिले तो भी बहुत हैं। हिसार के सुल्‍तानपुर गांव निवासी युवा ने कहा मुझे देश के लिए कुछ करना है। शरीर पर पहनी फौजी वर्दी सीने को गर्व से चौड़ा कर देगी। इससे पहले शनिवार को विभिन्न जिलों से कुल 2233 लोगों ने पंजीकरण कराया जिसमें से 1839 युवा फिजिकल व अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने को हिसार पहुंचे।

सबसे पहले उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया गया इसके बाद लंबाई नापी गई। जिसमें 1445 को दौड़ तक पहुंचने की अनुमति मिली। इसके बाद इन युवाओं की दौड़ कराई गई जिसमें से 223 युवा इस स्तर को पास कर सके। अब रविवार को इनका मेडिकल कराया जाएगा। गौरतलब है कि भर्ती के लिए युवाओं में ऐसा उत्साह दिखाई दिया कि वह एक दिन पहले ही रात्रि में स्टेशन के सामने पहुंच गए। रात्रि एक बजे उन्हें मिलिट्री स्टेशन में अनुमति दी गई।

हरियाणा में होंगी कुल आठ भर्ती, बेटियों को भी मिलेगा मौका

सैन्‍य अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला जोन के अंतर्गत हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ में अग्निवीरों के लिए कुल 8 भर्ती होगी। इसमें एक महिला भर्ती भी होगी। जिससे बेटियों को भी देश सेवा का मौका मिलेगा। पहली भर्ती हिसार में हो रही है। जिसमें युवा बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं।

कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट देना होगा

जो युवा मेडिकल के बाद फाइनल होंगे उन्हें कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट भी देना होगा। जिसमें युवाओं की शिक्षा काम आएगा। इसमें प्रश्नों के जवाब देने होंगे। इसके साथ ही ट्रेनिंग से पहले पुलिस वेरिफिकेशन के माध्यम से चयनित युवाओं के दस्तावेज से लेकर अन्य छवी के पूरी तरह से सत्यापित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.