Move to Jagran APP

भोजपुरी इंडस्ट्री में छाई आदमपुर की बेटी प्रियंका रेवड़ी

संवाद सहयोगी मंडी आदमपुर आदमपुर की बेटी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखते ही कामयाबी

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Jun 2021 11:28 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 11:28 PM (IST)
भोजपुरी इंडस्ट्री में छाई आदमपुर की बेटी प्रियंका रेवड़ी

संवाद सहयोगी, मंडी आदमपुर : आदमपुर की बेटी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखते ही कामयाबी को छू लिया है। व‌र्ल्डवाइड रिका‌र्ड्स ने भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकार प्रियंका रेवड़ी को एक्सक्लूसिवली साइन किया है। अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी पहली बार भोजपुरी इंडस्ट्री में भोजपुरी फिल्म पवन-पुत्र में स्टार पवन सिंह के अपोजिट नजर आई थीं। अब व‌र्ल्डवाइड रिका‌र्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार ने प्रियंका रेवड़ी को अपनी आगामी परियोजनाओं के लिए अनुबंधित किया है। जिसके तहत प्रियंका अब व‌र्ल्डवाइड रिका‌र्ड्स की आगामी फिल्मों और वीडियो एलबम्स में भोजपुरी के सुपरस्टारों के साथ नजर आने वाली हैं। इस दौरान व‌र्ल्डवाइड रिका‌र्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार ने कहा कि प्रियंका रेवड़ी में काफी ज्यादा पोटेंशियल है। जिससे वे आने वाले समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में राज करने वाली हैं। मैंने प्रियंका के अंदर काम के प्रति जुनून देखा है। इसलिए उन्हें हमारी कंपनी ने सबसे पहले अनुबंधित कर लिया है। प्रियंका ने कहा कि मुझे व‌र्ल्डवाइड रिका‌र्ड्स से जुड़ कर बहुत ज्यादा खुशी हो रही है, क्योंकि मेरी पहली भोजपुरी फिल्म भी व‌र्ल्डवाइड रिका‌र्ड्स के द्वारा प्रोड्यूस की गई थी। जिसमे मेरे साथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री प्रियंका पंडित नजर आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। बता दें, इससे पहले प्रियंका रेवड़ी ने कई पंजाबी फिल्मों व एलबम्स के साथ-साथ कई कंपनियों के विज्ञापनों में काम किया था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.