Move to Jagran APP

Adampur by election: कौन है सतेंद्र सिंह, जिन्‍हें आम आदमी पार्टी ने नामांकन के पहले ही दिन बनाया प्रत्‍याशी

नामांकन शुरू होने के पहले ही दिन आम आदमी पार्टी ने आदमपुर उपचुनाव के लिए सतेंद्र सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी के हरियाणा प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता हरियाणा संयोजक अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को यह घोषणा की उनके साथ अशोक तंवर भी मौजूद रहे।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 07 Oct 2022 01:28 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 01:28 PM (IST)
आदमपुर में आम आदमी पार्टी ने तुरंत प्रभाव से सतेंद्र सिंह को प्रत्‍याशी घोषित कर दिया है

आनलाइन डेस्‍क, हिसार। आदमपुर उपचुनाव में इस बार मामला बड़ा पेचीदा होने वाला है। क्‍योंकि सभी पार्टियों के प्रत्‍याशी मजबूत बताए जा रहे हैं। कांग्रेस की ओर से विधायक बने और हाल में ही बीजेपी ज्‍वाइन करने वाले कुलदीप बिश्‍नोई या उनके बेटे भव्‍य के चुनाव लड़ने की खबर हैं तो वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व वित्‍तमंत्री संपत सिंह के बेटे गौरव संपत और जेपी दलाल जैसे प्रत्‍याशियों की चर्चा चली हुई है। वहीं नामांकन शुरू होने के पहले ही दिन आम आदमी पार्टी ने आदमपुर उपचुनाव के लिए सतेंद्र सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी के हरियाणा प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता, हरियाणा संयोजक अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को यह घोषणा की, उनके साथ अशोक तंवर भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

चर्चा है कि आम आदमी पार्टी ने तीन दावेदारों की सूची को शॉर्टलिस्ट किया था। जिसके बाद आदमपुर क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर सर्वे किया गया। जिसमें रामप्रसाद गढ़वाल, सतेंद्र सिंह, भूपेंद्र बैनीवाल के नाम शामिल थे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सर्वे रिपोर्ट सौंपी गई। जिसके आधार पर अरविंद केजरीवाल ने अंतिम फैसला लेते हुए सतेंद्र सिंह को आदमपुर उपचुनाव में उतारने का एलान किया। सतेंद्र सिंह ने हाल में ही बीजेपी छोड़कर आप ज्‍वाइन की है। उनके लिए राजनीतिक करियर में बड़ा दांव खेलने का सुनहरा मौका है।

जानें कौन है सतेंद्र सिंह

सतेंद्र सिंह आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव न्योली खुर्द के निवासी हैं। वर्ष 2014 कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे डॉ. अशोक तंवर ने उन्हें आदमपुर विधानसभा क्षेत्र की टिकट दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वर्ष 2014 में सतेंद्र सिंह को कांग्रेस की टिकट पर 10 हजार वोट मिले थे। कुलदीप बिश्नोई वर्ष 2014 में हजकां की टिकट पर आदमपुर मैदान में उतरे थे। वर्ष 2019 में सतेंद्र भाजपा में शामिल हुए थे। कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने सितंबर 2022 में भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। सतेंद्र सिंह ऑल इंडिया एलपीजी एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं।

नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले ही दिन प्रत्‍याशी किया घोषित

आदमपुर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 14 अक्तूबर तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। नामांकन के लिए सुबह 11 से शाम 3 बजे तक का समय रहेगा। आदमपुर के निर्वाचन अधिकारी सुभाष शर्मा डीडीपीओ कार्यालय में नामांकन स्वीकार करेंगे। शनिवार, रविवार को नामांकन नहीं लिए जाएंगे।

2014 में भी भजनाल परिवार के खिलाफ उतरे थे सतेंद्र सिंह  

करीब 8 साल बाद एक बार फिर आदमपुर के रण में सतेंद्र सिंह दूसरी बार भजनलाल परिवार के सामने मैदान में होंगे। दोनों ही नई पार्टियों से चुनावी जंग में उतर रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में कुलदीप बिश्नोई हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर आदमपुर से लड़े थे। उनके सामने सतेंद्र सिंह कांग्रेस उम्मीदवार बनकर उतरे थे। 2016 में कुलदीप ने हजकां का कांग्रेस में विलय कर दिया। 2019 में सतेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हो गए।

पहली बार आदमपुर में चुनाव लड़ेगी आप

पिछले करीब तीन साल से सतेंद्र आदमपुर क्षेत्र में सक्रिय थे। तीन महीने पहले कुलदीप बिश्नोई भाजपा में शामिल हो गए। जिसके बाद सतेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़कर सात सितंबर को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। आम आदमी पार्टी यहां पहली बार मैदान में उतरेगी। आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य को मुद्दा बनाएगी। आप ने परिवारवाद पर भी हमला बोलने की रणनीति बनाई है। जिसमें एक ही परिवार के 51 साल से राज को खत्म कर आम आदमी को विजयी बनाने के नाम पर वोट मांगे जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.