विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तस्करी करने के लिए राजस्थान से खरीद कर लाया था चार किलो अफीम, सिरसा में काबू

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 05 Nov 2021 11:41 AM (IST)

पुलिस टीम ने नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव रूपावास के नजदीक नाकेबंदी के दौरान कार सवार एक युवक को ...और पढ़ें

कार की डिग्गी में रखी स्टेपनी व गत्ता के बीच में एक सफेद लिफाफे में अफीम बरामद हुई
कार की डिग्गी में रखी स्टेपनी व गत्ता के बीच में एक सफेद लिफाफे में अफीम बरामद हुई

जागरण संवाददाता, सिरसा : सीआइए कालांवाली पुलिस टीम ने नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव रूपावास के नजदीक नाकेबंदी के दौरान कार सवार एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से चार किलो अफीम बरामद की। आरोपित व्यक्ति राजस्थान के जयसिंहपुरा से अफीम खरीद कर लाया था। आरोपित के खिलाफ नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया है।

सीआइए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि सीआइए कालांवाली पुलिस टीम की टीम सहायक उप निरीक्षक बलवंत राय के नेतृत्व में गांव रूपावास के बस स्टेंड पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि राजस्थान से भारी मात्रा में अफीम तस्करी कर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी लेनी शुरू की। इसी दौरान एक कार मेन रोड से गांव की तरफ आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रूकने का इशारा किया।

कार मे सवार व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम नवनीत निवासी रायपुर बताया। इसके बाद पुलिस ने डयूटी मजिस्ट्रेट राजपत्रित अधिकारी माधोसिंघाना के वेटनरी डा. विजयपाल सिंह बैनीवाल को बुला कर कार की तलाशी ली। कार की डिग्गी में रखी स्टेपनी व गत्ता के बीच में एक सफेद लिफाफे में अफीम बरामद हुई, जिसका वजन करने पर वह चार किलो हुई। पुलिस ने आरोपित को काबू कर उसकी कार व अफीम को जब्त कर लिया है। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उक्त अफीम वह जयसिंह पुरा निवासी व्यक्ति से खरीद कर लाया था।

---जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक डा. अर्पित जैन के नेतृत्व में आप्रेशन क्लीन शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत पुलिस की अलग अलग टीमें नियुक्त की गई है जो नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाए हुए है। इसके साथ ही इस मुहिम में आमजन का भी सहयोग लिया जा रहा है। नशा तस्करों के संबंध में सूचना देने के लिए पुलिस ने मोबाइल नंबर जारी किए हुए हैं, जिन पर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है।