Move to Jagran APP

परिणय सूत्र में बंधे अभय चौटाला के छोटे बेटे अर्जुन चौटाला, एक सप्‍ताह में दोनों भाइयों की हुई शादी

अर्जुन चौटाला यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह संधू की बेटी जैसमीन के साथ परिणय सूत्र में बंध गए हैं। शादी का आयोजन अंबाला तथा यमुनानगर में हुआ। 27 नवम्बर को अर्जुन के बड़े भाई कर्ण चौटाला की शादी दिल्ली निवासी ऐश्वर्य के साथ हुई थी।

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 12:02 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 12:02 PM (IST)
वरमाला पहनाने के दौरान अर्जुन चौटाला व पत्‍नी जैसमीन

डबवाली/सिरसा, जेएनएन। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के छोटे लाड़ले अर्जुन चौटाला यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह संधू की बेटी जैसमीन के साथ परिणय सूत्र में बंध गए हैं। शादी का आयोजन अंबाला तथा यमुनानगर में हुआ। तेजाखेड़ा फार्म हाऊस से बारात दोपहर बाद करीब 1 बजे लग्जरी बसों में अंबाला के लिए रवाना हुई। वहां जग्गी सिटी सेंटर में बारात का स्वागत हुआ। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम रात को यमुनानगर के फैजपुर फार्म में हुआ। 27 नवम्बर को अर्जुन के बड़े भाई कर्ण चौटाला की शादी दिल्ली निवासी ऐश्वर्य के साथ हुई थी। दोनों की शादी की खुशी में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने आज फार्म हाउस में पार्टी रखी है। जिसमें देश के वीवीआईपी शिरकत करेंगे। दोपहर बाद 1 बजे बाबा रामदेव चौटाला गांव के खेल स्टेडियम में पहुंचेंगे। उसके बाद वे तेजाखेड़ा में नव दंपतियों को आशीर्वाद देंगे।

loksabha election banner

बता दें, 18 जुलाई 2019 को तेजाखेड़ा फार्म में दोनों की सगाई हुई थी। बता दें, अर्जुन चौटाला ग्रेजुएट हैं तो वहीं जैसमीन कौरएमबीबीएस हैं। दोनों परिवार राजनीतिक तौर पर वर्षों से एक-दूसरे से जुड़े हैं। बताते हैं कि दिलबाग के दादा पहलवान ठाकुर सिंह के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल के साथ मधुर संबंध थे। जबकि दिलबाग के पिता बिशा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला के साथ राजनीति की। दिलबाग सिंह तीसरी पीढ़ी के नेता हैं। वर्ष 2009 में इनेलो की टिकट पर यमुनानगर से विधायक रहे हैं। बताते हैं कि पूर्व विधायक व्यवसायी हैं। इंडस्ट्री के साथ-साथ खनन तथा ट्रांसपोर्ट का काम है। अर्जुन-जैसमीन की शादी के साथ ही दोनों परिवारों के राजनीतिक रिश्ते पारिवारिक रिश्ते में बदल गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.