विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसार में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

Published: Mon, 09 Nov 2026 11:11 PM (IST)

सिवानीमंडी के कालोद गांव में 4 नवंबर की रात पिकअप गाड़ी में बैठे दो युवकों पर स्कार्पियो सवारों ने हमला किया, जिसमें अनिल नामक युवक की मौत हो गई।

युवक की पीट-पीटकर हत्या। सांकेतिक फोटो

युवक की पीट-पीटकर हत्या। सांकेतिक फोटो

संवाद सहयोगी, सिवानीमंडी (हिसार)। खंड के गांव कालोद में शराब ठेके के नजदीक 4 नवंबर को देर रात स्कार्पियो सवार युवकों द्वारा पीकअप गाड़ी में बैठे दो युवकों के साथ मारपीट करने और वाहन में तोड़फोड़ करने का मामले में अनिल नामक एक युवक की मौत हो गई।

सिवानी पुलिस ने इस मामले में छह नामजद युवकों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विवेक ने बताया कि 4 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे वह अपने साथी के साथ पिकअप गाड़ी में बैठा हुआ था।

इसी दौरान काले रंग की स्कार्पियो में सवार होकर राजेश उर्फ मोटू, विकास उर्फ मोटिया, सोनू, निर्मल, कुलदीप और राहुल धनखड़ मौके पर पहुंचे। शिकायत के अनुसार युवकों के हाथों में गंडासी, लोहे की नोजल, लाठी, बांस के डंडे और लकड़ी की फाटकी थी।

विवेक का आरोप है कि आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। राजेश ने अनिल को गाड़ी से बाहर निकालकर उसके सिर पर गंडासी से वार किए, जबकि अन्य युवकों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से मारपीट की।

आरोप है कि इस दौरान पिकअप गाड़ी पर भी गंडासी से वार कर उसे क्षतिग्रस्त किया गया और शीशे तोड़ दिए गए। थाना प्रभारी रिशाल सिंह ने बताया कि अनिल की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।