विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसार में दीपावली रात सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, कार चालक पर केस दर्ज

Published: Thu, 12 Nov 2026 12:09 AM (IST)

हिसार में दीपावली की रात पीरांवाली गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार अनिल कुमार को टक्कर ...और पढ़ें

हादसे में घायल युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

हादसे में घायल युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. दीपावली रात हिसार में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी।

  2. बाइक सवार अनिल ओवरब्रिज से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ।

  3. इलाज के दौरान अनिल की मौत, कार चालक पर केस दर्ज।

जागरण संवाददाता, हिसार। दीपावली की रात आठ बजे पीरांवाली गांव के पास ओवरब्रिज के ऊपर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिस कारण बाइक सवार ओवरब्रिज से नीचे गिरने से घायल हो गया। राहगीर घायल हालत में सरसाना निवासी 27 वर्षीय अनिल को नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज अग्रोहा रेफर कर दिया।

वहां से पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। फिर स्वजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर आए। मंगलवार दोपहर बाद दोबारा से उसे पीजीआइ लेकर जा रहे थे, रास्ते में अनिल ने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह सदर थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।

जांच अधिकारी एएसआइ अजय कुमार ने बताया कि सरसाना निवासी अनिल कुमार प्राइवेट चालक था। दीपावली वाले दिन वह काम करने के बाद बाइक पर सवार होकर गांव जा रहा था। रात करीब आठ बजे जब वह पीरांवाली गांव के पास ओवरब्रिज पर पहुंचा तो कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।

जिस कारण अनिल बाइक से उछल कर ओवरब्रिज से नीचे गिर गया। जिस कारण उसके सिर में गहरी चोट लगी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे संभाला और अस्पताल में लेकर आए। इसी दौरान घायल के स्वजनों को सूचना दी। मंगलवार दोपहर बाद पीजीआइ ले जाते समय अनिल ने दम तोड़ दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।