हिसार में सांप के डसने से चौकीदार की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान
हिसार के मसूदपुर निवासी चौकीदार शमशेर को सांप ने डस लिया, जिसके बाद परिजनों ने इलाज के बजाय झाड़-फूंक का ...और पढ़ें
-1794051291396_m.webp)
हिसार में सांप के डसने से चौकीदार की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
हिसार के चौकीदार शमशेर को सांप ने डसा था।
परिजनों ने इलाज के बजाय झाड़-फूंक करवाई।
चार दिन बाद अस्पताल में शमशेर की मौत हो गई।
जागरण संवाददाता, हिसार। मसूदपुर के रहने वाले 45 साल के शमशेर को डाटा स्थित सरकारी अस्पताल में चौकीदारी करते समय दो नवंबर की रात को सांप ने डस लिया। पता चलने पर स्वजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक वालों के यहां चक्कर कटवाते रहे।
पांच नवंबर को जब ज्यादा तबीयत बिगड़ी तो उसे स्वजन शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए। जहां पर छह नवंबर को चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को हांसी पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा स्वजनों को सौंप दिया। मृतक की तीन बेटियां और एक बेटा हैं।
मृतक के स्वजनों ने बताया कि शमशेर डाटा गांव स्थित सरकारी अस्पताल में चौकीदारी का काम करता था। दो नवंबर की रात को स्कूल में चौकीदारी करते समय उसे एक सांप ने डस लिया। पता चलने पर उसने स्वजनों को बताया। शव उसे मंदिरों में झाड़-फूंक करवाते रहे। बाद में उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी। फिर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर आए। जहां पर उसकी मौत हो गई।