Move to Jagran APP

हत्‍या तक पहुंच गया प्रेम कहानी का अंत, रात को हुई थी शादी सुबह घर में मिली लाश

फतेहाबाद में एक युवक का शव मिला। मृतक निशांत के भाई प्रिंस ने बताया हिसार में निशांत कोचिंग सेंटर चलता था। वहीं नर्सिंग का कोर्स भी करवाता था। डेढ़ साल पहले निशांत की मुलाकात अनीता से हुई। दोनों के बीच प्रेम हो गया। मगर ऐसा होगा ये नहीं पता था

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 04:39 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 04:39 PM (IST)
हत्‍या तक पहुंच गया प्रेम कहानी का अंत, रात को हुई थी शादी सुबह घर में मिली लाश
फतेहाबाद जिले में प्रेम कहानी के दुखद अंत वाली घटना सामने आई है

फतेहाबाद, जेएनएन। प्रेम कहानी का अंत हत्‍या तक पहुंच जाएगा शायद ही किसी ने सोचा होगा। फतेहाबाद में ससुराल में पत्‍नी के घर के सामने मिली हिसार निवासी निशांत की लाश मिलने का मामला कई सवाल अपने पीछे छोड़ गया है। शनिवार रात को मृतक निशांत की मौसी की लड़की की शादी थी। ऐसे में सभी खुशी के मारे नाच भी रहे थे। मगर सुबह जब लाश मिली तो सब कुछ बदल गया।

loksabha election banner

वही निशांत तीन महीने के बाद अपनी पत्नी अनीता को लेने के लिए अपने ससुराल नुरकीअहली जा रहा था। स्वजनों को यह बात बताई भी थी। जिसके बाद तय हुआ था कि शादी में जाने के बाद वह अनीता को अपने साथ लेकर हिसार आ जाएगा। लेकिन स्वजनों को क्या पता था कि उसकी मौत का समाचार उसे मिलेगा। शादी होने पर परिवार के लोग खुश थे तो शनिवार रात को ही निशांत की मौत के बाद मातम छा गया। रात को ही स्वजन अस्पताल पहुंच गए। लेकिन मन ही मन में सोच भी रहे थे कि रात के समय निशांत को अकेला क्यों जाने दिया गया अगर कोई और साथ जाता तो उसकी जान बच सकती थी।

निशांत चलता था कोचिंग सेंटर, युवती से हो गया था प्रेम

मृतक निशांत के भाई प्रिंस की माने तो हिसार के दयानंद कालोनी निवासी निशांत कोचिंग सेंटर चलता था। वहीं नर्सिंग का कोर्स भी करवाता था। करीब डेढ़ साल पहले निशांत की मुलाकात अनीता से हुई। अनीता जिंदल अस्पताल में नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रही थी। ऐसे में वह निशांत के कोचिंग सेंटर में भी आने लग गई। दोनों के बीच प्रेम हो गया। दोनों अलग-अलग जाति से संबंध रखते थे ऐसे में परिवार के लोग नहीं मानेंगे बात को दोनों ही जानते थे। इसलिए एक साल पहले दोनों ने कोर्ट में विवाह कर लिया। निशांत ने अपने स्वजनों को राजी कर लिया। लेकिन अनीता के परिवार के लोग नहीं माने। मृतक निशांत के स्वजनों की माने तो उन्हें कई बार धमकी भी मिली है। लेकिन उन्होंने इस बात को नजर अंदाज कर दिया।

इन सवालों के उत्तर ढूंढ रही पुलिस

मृतक निशांत की गाड़ी अनीता के घर के मुख्य द्वार पर टकराई हुई थी। शीशे पर केवल निशान हैं। लेकिन निशांत का जो शव बरामद हुआ है शरीर पर चोट के निशान है ऐसे में उसे पीटा भी गया है। परिजनों की माने तो अनीता ने ही अपने स्वजनों के कहने पर ही निशांत को फोन किया था। ऐसे में हत्या की पूरी प्लानिंग पहले से ही तय थी। अगर सड़क हादसा होता था तो गाड़ी भी टूटी हुई होती। ड्राइवर सीट की तरफ तो शीशा भी नहीं टूटा हुआ है। ऐसे में पुलिस को शक है कि इस घटना को दुर्घटना का रूप भी दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.