हिसार में कोरोना से उखड़ रही सांसे, 11 वर्षीय बच्ची ने दम तोड़ा, 24 शवों का हुआ दाह संस्कार
हिसार में अब कुल संक्रमित - 37256 केस हैं। शुक्रवार को स्वस्थ होने वाले 953 केस रहे। वहीं अब तक कुल स्वस्थ - 28641 लोग हो चुके हैं। अब हिसार में कुल एक्टिव केस - 8045 हैं। रोजाना करीब एक हजार के आसपास केस मिल रहे हैं।
हिसार, जेएनएन। हिसार जिले में कोरोना लगातार जिंदगीयों को लील रहा है। लेकिन प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के लगातार कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रयास भी नाकाफी साबित हो रहे है। जिले में शुकवार को कोरोना से दम तोड़ने वाले 24 शवाें का दाह संस्कार किया गया। नगर निगम की टीम द्वारा शहर के निर्धारित ऋषि नगर, आजाद नगर और अग्रोहा श्मशान घाट में शवों का दाह संस्कार किया गया। शुक्रवार को कोरोना से दम तोड़ने वालों में मोडाखेड़ा से 11 वर्षीय बच्ची भी शामिल है।
इस बच्ची को पिछले कुछ दिन से पेट में दर्द था, खाना भी कम खा रही थी। स्वजनों ने शहर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया था। जहां शुक्रवार को बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह बच्ची वेंटीलेटर पर थी। वहीं शुक्रवार को कुल 17 ने दम तोड़ा। सभी मरीज वेंटिलेटर और ऑक्सीजन पर थे।
शुक्रवार को हांसी में डाडल पार्क निवासी 79 वर्षीय वृद्ध, बहबलुपर में 86 वर्षीय वृद्ध, हिसार निवासी 83 वर्षीय वृद्धा, आदमपुर निवासी 85 वर्षीय वृद्धा, अग्रवाल कालाेनी निवासी 54 वर्षीय अधेड़, सिसाय कालीरावण निवासी 55 वर्षीय अधेड़, विवेक विहार निवासी 72 वर्षीय वृद्ध, जिंदल लेबर कालोनी निवासी 42 वर्षीय अधेड़, माल कालोनी निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, सरसाना निवासी 59 वर्षीय अधेड़, प्रीति नगर निवासी 46 वर्षीय अधेड़, थुराना गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, विनोद नगर निवासी 77 वर्षीय वृद्ध, न्योली कलां खुर्द निवासी 79 वर्षीय वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
जिले में शुक्रवार को 3710 ने वैक्सीन लगवाई है। इनमें 60 से अधिक आयु वर्ग के 883 लोगों ने, 45 से 60 वर्ष की आयु के 1343 लोगों ने तथा 44 से अधिक आयु वर्ग के 167 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए पहली डोज लगवाई।
कोरोना मीटर
---शुक्रवार को संक्रमित - 1143
कुल संक्रमित - 37256
शुक्रवार को स्वस्थ - 953
कुल स्वस्थ - 28641
कुल एक्टिव केस - 8045
रिकवरी रेट - 75.16
जिले में कुल मौत - 570
शुक्रवार को मौत - 17
----वैक्सीन अपडेट - 181300
पहली डोज - 157329
दूसरी डाज - 23971
वीरवार को लगी - 3710