राजगढ़-सिवानी रूट पर दौड़ रही 80 अवैध जीपें होगी रोडवेज की टारगेट
संवाद सहयोगी, हिसार : अवैध रूप से सवारियों को ढो रहे वाहनों पर रोडवेज शिकंजा कसने जा
संवाद सहयोगी, हिसार : अवैध रूप से सवारियों को ढो रहे वाहनों पर रोडवेज शिकंजा कसने जा रहा है। अभियान के अंतर्गत राजगढ़-सिवानी रूट पर 80 जीपें चयनित की गई है, जोकि रोडवेज के निशाने पर रहेगी। इसके लिए विशेष टीमें भी गठित कर दी गई है, जोकि रूटों पर जाकर जीपों की चे¨कग करेगी। सूत्रों के अनुसार, सबसे अधिक राजगढ़-सिवानी रूट पर 80 जीपें ऐसी है जोकि अवैध रूप से सवारियां ढो रही है। न उनके पास दस्तावेज है और न ही किसी प्रकार की परमिशन। रोजाना रूटों पर दौड़ते हुए ये अवैध वाहन रोडवेज को लाखों का चूना लगा रहे हैं, जिस कारण रोडवेज के राजकोष भी असर पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रोडवेज महाप्रबंधक सुरेंद्र ¨सह ने विभिन्न रूटों पर अवैध वाहनों के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दे दिए है। ताकि रोडवेज को चूना लगने से बचाया जा सकें। बॉक्स
अन्य रूट भी होंगे रोडवेज के निशाने पर
रोडवेज की ओर से राजगढ़-सिवानी रूट के अलावा अन्य रूट भी चयनित किए है, जिन पर टीमें चे¨कग अभियान चलाकर अवैध वाहनों पर शिकंजा कसेगी, जिनमें गांव हांसी, जमावड़ी, पेटवाड़ व भाटोल सहित अन्य रूट शामिल है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार विशेष टीम गठित कर विभिन्न रूटों पर चे¨कग करने के निर्देश दे दिए है।
...........
राजगढ़-सिवानी रूट पर 80 जीपें चयनित की गई है, जिनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। साथ ही अन्य रूटों पर भी अभियान तेज करने के निर्देश दे दिए है।
- सुरेंद्र ¨सह, रोडवेज महाप्रबंधक, हिसार डिपो