कांग्रेस से मेयर की टिकट की दौड़ में 19 प्रत्याशी, पूर्व मेयर राजलीवाला सबसे आगे
टिकट लेने के लिए शक्ति प्रदर्शन कर अशोक तंवर को उम्मीदवार रिझाते रहे, कांग्रेस ने अंदर खाते उम्मीदवार तय किया। बैठक में इच्छुक कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ पहुंचे
हिसार, जेएनएन। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर कर होई टाल ठोकने को तैयार है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर की तरफ से लिए जाने वाले पार्टी प्रत्याशी के फैसले के बाद इच्छुक उम्मीदवार उनको लुभाने के लिए कांग्रेस भवन पहुंचे। प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष सभी ने अपने-अपने स्तर पर शक्ति प्रदर्शन कर लुभाने का प्रयास किया। डा. तंवर ने सभी उम्मीदवार से अपने बायोडाटा पार्टी को जमा करवाने के आदेश दिए। इन इच्छुक उम्मीदवारों में पूर्व मेयर शंकुतला राजलीवाला का नाम भी शामिल हैं जो टिकट दौड़ में सबसे आगे हैं। अशोक तंवर की मौजूदगी में 19 इच्छुक उम्मीदवारों ने मेयर पद के लिए बायोडाटा दिया। वहीं 20 वार्डों पर अभी तक 28 लोगों ने कांग्रेस से चुनाव लडऩे की इच्छा व्यक्त की है।
कांग्रेस पार्टी से चुनाव लडऩे वालों की लिस्ट काफी लंबी हो गई है। हर कोई प्रदेशाध्यक्ष के साथ बड़े नेताओं का ध्यान अपने तरफ अग्रसर करने में लगा है। कांग्रेस भवन में दोपहर एक बजे शुरू हुई नगर निगम चुनाव की बैठक में मेयर का चुनाव लडऩे वालों ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। वह अपने कार्यकर्ता लेकर पहुंचे और बात रखवाई। नारेबाजी करने के बजाए डा. तंवर से मिलकर अपनी दावा प्रस्तुत किया। डा. तंवर ने कहा कि चुनाव को लेकर प्रभारी के साथ सभी चर्चा करें और उनके समक्ष अपनी बात रखें। सरकार ने वार्डों को बदल कर नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे।
सभी नेताओं का लें सहयोग
प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि सावित्री ङ्क्षजदल विदेश में हैं, उनसे चर्चा करेंगे। साथ ही अन्य नेताओं से भी बातचीत कर चुनाव में सभी वरिष्ठ नेताओं का सहयोग लेना है। चाहे वह विधायक हो या पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री सभी से संपर्क करें।
मेयर पद के उम्मीदवार
शकुंतला राजलीवाला, रेखा सैनी, राहुल तायल, अरविंद खरींटा, बीर सिंह ख्यालिया, अश्वनी शर्मा, बिहारी लाल राडा, डीएन सैनी, जितेंद्र श्योराण, लेफ्टिनेंट कर्नल सुंदर सिंह, यादवेंद्र सिंह बोबी, जसबीर कौर, स्नेहलता निंबल, विजय सिवाच, डा. भूप सिंह, कुलबीर सिंह सोहल, भीम सिंह महेशवाल, प्रदीप कोहली, अजय कांत जांगड़ा।
वार्ड अनुसार प्रत्याशी
- वार्ड एक
: अनिल जैन टीनू
- वार्ड दो :- ईशा गर्ग, सुनील महेशवाल
- वार्ड चार
गीतांजलि योगी, महेश कुमार सैनी, हरि सिंह
वार्ड छह
- मदन लाल बुंदेला, महेंद्र सिंह, सोनू लंकेश, रामफल शीले, सुशील कुमार
वार्ड सात
- सुनील कुमार
वार्ड आठ
- रवि सैनी, ईश्वर सिंह
वार्ड नौ
- उमेद सिंह चौपड़ा, जय प्रकाश, राजेंद्र चांगिया, कर्ण सिंह
वार्ड 10
- बीरमो देवी, शकुंतला देवी, निर्मला देवी
वार्ड 12
- प्रवीन कुमार जैन, अर्जुन ठाकुर
वार्ड 13
- ज्योति डालमिया
वार्ड 17
- राम किशन यादव
वार्ड 18
इंद्राज बाल्मीकि
वार्ड 19
सुभाष वर्मा
वार्ड 20
अंबिका शर्मा
यह बनाई कमेटी
नगर निगम चुनाव में बायोडाटा लेने के लिए पार्टी की तरफ से 10 सदस्यों की कमेटी बनाई है। इसमें समाजसेवी जगदीश जिंदल, हरियाणा माटी कला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र गंगवा, एडवोकेट संदीप वशिष्ठ, नवदीप गोदारा, सज्जन ढोकवाल, रामेश्वर आहुजा, एडवोकेट अलका आनंद, मोतीलाल जांगड़ा, दिलबाग चौपड़ा, गोपाल बंसल शामिल किए गए हैं।