15 साल बाद गांधी परिवार से प्रियंका तो आठ साल बाद सिद्धू पहुंचेंगे आज हिसार
हिसार हिसार लोकसभा सीट पर गांधी परिवार का 15 साल बाद आगमन हो रहा
जागरण संवाददाता, हिसार : हिसार लोकसभा सीट पर गांधी परिवार का 15 साल बाद आगमन हो रहा है। इस बार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचेंगी। उसके अलावा आठ साल दोबारा से नवजोत सिंह सिद्धू बिश्नोई परिवार के हिसार पहुंच रहे है। पहले वह भाजपा नेता के रूप में पहुंचे थे तो इस बार कांग्रेस नेता के रूप में पहुंचेंगे और जनसभा करेंगे।
कांग्रेस की तरफ से हिसार की सीट स्टार प्रचार उतारने के लिए लिस्ट जारी की थी। 40 सदस्यों की लिस्ट में रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचेंगे। वह इससे 2011 में हिसार पुराना राजकीय कालेज मैदान में आए थे। उस समय सिद्धू भाजपा के नेता होते थे। 2011 में भजनलाल के निधन के बाद हजकां और भाजपा के गठबंधन ने कुलदीप बिश्नोई को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था। उस समय सिद्धू ने पुराना राजकीय कालेज मैदान में कुलदीप के लिए जनसभा की थी। बाद में हजकां का कांग्रेस में विलय होने के बाद कुलदीप शामिल हो गए थे। सिद्धू भी इस समय कांग्रेस के नेता है। अब वह रविवार को मुलतानी चौक पार्क में जनसभा करने पहुंचे। वह दोपहर को एक बजे हिसार पहुंच रहे है। इस बार वह कांग्रेस प्रत्याशी भव्य के लिए वोट मांगे।
---------
गांधी परिवार का रहा नाता
हिसार की धरती से गांधी परिवार को अच्छा नाता रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल ने 1980-81 में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को आदमपुर बुलाया था। उस समय वह कालेज का उद्घाटन करने आए थे। बाद में सोनिया गांधी हरियाणा में दौरे के दौरान 2004 में हिसार रूकी थी। अब करीब 15 साल बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिसार पहुंच रही है। कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती देने और भाजपा की नीति को देखते हुए बड़े नेता पहुंच रहे है। गांधी परिवार के आने से भविष्य में चुनाव में बदलाव होने की संभावना है। प्रियंका गांधी 7 मई को एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी और सीधा पुराना राजकीय कॉलेज मैदान में आएंगी। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
------------
सात को ही केजरीवाल भी करेंगे जनसभा
चुनाव का शोर रूकने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल सात मई को ही हिसार पहुंच रहे है। वह जेजेपी के प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला के लिए सेक्टर 16-17 के ग्राउंड में सुबह रैली करेंगे। उनकी तरफ से इसकी तैयारी तेजी से चल रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप