काली माता मंदिर में श्रीगीता अमृत महोत्सव शुरू
संवाद सहयोगी, हिसार : श्रीकाली माता मंदिर ट्रस्ट का 12वां स्थापना समारोह दिवस पर श्री गीता अमृत महोत
संवाद सहयोगी, हिसार : श्रीकाली माता मंदिर ट्रस्ट का 12वां स्थापना समारोह दिवस पर श्री गीता अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। श्रीगीता अमृत महोत्सव की शुरूआत गीता पूजन के साथ की गई। पूज्य चरण गीता व्यास डॉ. स्वामी दिव्यानंद महाराज ने गीता के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि जो गीता की शरण में आता है उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। गीता पढ़ने से मनुष्य का बेड़ा पार हो जाता है। गीता हमे सहीं रास्ते पर चलना सिखाती है। वरिष्ठ उपप्रधान विनोद वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम 26 जनवरी तक चलेगा। 26 जनवरी दोपहर एक बजे श्री हनुमान जी एवं माता संतोषी जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस मौके पर चेयरमेन मनोहर सिंह ग्रोवर, प्रधान मदन, वरिष्ठ उपप्रधान विनोद वर्मा, सचिव रमेश सेहरा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र पाहवा, सह कोषाध्यक्ष जगदीश मदान, महासचिव दयानंद बसंल, सहसचिव जितेन्द्र सेहरा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।