Move to Jagran APP

तब्लीगी जमात के शक में पकड़े 12 लोगों समेत परिवार के 144 लोग क्वारंटाइन

हिसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन 12 लोगों को कृषि विश्वविद्यालय में क्वारंटाइन किया गया है। वहीं इनके परिवार के 144 सदस्यों को होम क्वारंटाइन किया गया है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 09:29 AM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 09:29 AM (IST)
तब्लीगी जमात के शक में पकड़े 12 लोगों समेत परिवार के 144 लोग क्वारंटाइन

हिसार, जेएनएन। शहर की विभिन्न जगहों से तब्लीगी जमात से आने के शक में पकड़े गए 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन 12 लोगों को कृषि विश्वविद्यालय में क्वारंटाइन किया गया है। वहीं इनके परिवार के 144 सदस्यों को होम क्वारंटाइन किया गया है। वहीं विश्वकर्मा धर्मशाला से निजामुद्दीन से आने के शक में लाए गए लोगों समेत यहां रह रहे लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया है।

loksabha election banner

वहीं शहर के सेक्टर निवासी एक महिला की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद महिला को अग्रोहा मेडिकल से छुट्टी दी जाएगी। वहीं क्वारंटाइन में रह रहे उसके पति की रिपोर्ट यदि निगेटिव आती है तो उसे भी गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से छुट्टी देकर घर पर ही क्वारंटाइन किया जाएगा। महिला के पति का कोरोना जांच के लिए शनिवार को सैंपल भेजा गया था। गौरतलब है कि शहर के सेक्टर निवासी एक महिला अमेरिका से 18 मार्च को अपने पति के साथ लौटी थी।

महिला और उसके पति को उनके घर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम क्वारंटाइन किया था। जिसके बाद एक सप्ताह पहले महिला ने तबियत बिगडऩे पर स्वास्थ्य विभाग में संपर्क किया था। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल और उसके बाद अग्रोहा मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया था। यहां महिला के तीन सैंपल भेजे गए थे। जिनमें से पहली रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाई गई थी। वहीं उसकी अगली दो रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इसके बाद सीएमओ की ओर से उसको छुट्टी देकर घर पर होम क्वारंटाइन करने का फैसला लिया गया है। 

रायपुर, इंडस्ट्रियल एरिया से लोगों को उठाया

निजामुद्दीन से आने के शक में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को शहर व आसपास गांवों से कुछ लोगों को निजामुद्दीन से आने के शक में पकड़ा है। रविवार सुबह 4 बजे इंडस्ट्रियल एरिया, तलवंडी राणा और रायपुर से कुछ युवकों को पकड़ा था। इनमें से दो युवकों की यूपी की हिस्ट्री बताई जा रही है। हालांकि इनमें से भी अभी अधिकतर ने कुछ बताया नहीं है। 

जिले में सात डॉक्टरों ने किया ज्वाइन

सीएमओ ने बताया कि अभी तक जिले में 7 डॉक्टरों ने ज्वाइन कर लिया है। इन्हें आवश्यकतानुसार सिविल अस्पताल या अन्य जगहों पर डयूटी दी जाएगी।

---कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इसलिए उसे अग्रोहा मेडिकल के आइसोलेशन से छुट्टी देकर घर पर ही होम क्वारंटाइन किया जाएगा। महिला के पति की रिपोर्ट निगेटिव आने पर दोनों को होम क्वारंटाइन में भेज दिया जाएगा। इससे पहले उनके घर को अच्छी तरह से सैनिटाइज किया गया है।

- डा. योगेश शर्मा, सीएमओ, हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.