Move to Jagran APP

108 पार्षदों के बीच हो रहा मुकाबला, 41 महिला प्रत्‍याशी भी मैदान में

निगम चुनाव में 108 पार्षद प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इमसें 41 महिलाएं और 67 पुरुष हैं। निवर्तमान 20 पार्षदों में से छह पार्षद ही मैदान में उतरे हैं।

By Edited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 10:32 AM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 01:04 PM (IST)
108 पार्षदों के बीच हो रहा मुकाबला, 41 महिला प्रत्‍याशी भी मैदान में
108 पार्षदों के बीच हो रहा मुकाबला, 41 महिला प्रत्‍याशी भी मैदान में

हिसार, जेएनएन। निगम चुनाव में 108 पार्षद प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इमसें 41 महिलाएं और 67 पुरुष हैं। निवर्तमान 20 पार्षदों में से छह पार्षद ही मैदान में उतरे हैं। हालांकि निवर्तमान डिप्टी मेयर भीम महाजन की पत्नी ज्योति महाजन, निवर्तमान पार्षद उदयवीर मिंटू की पत्नी अमिता, निवर्तमान पार्षद चंद्रपति की पुत्र विनोद ढांडा, निवर्तमान पार्षद सुनीता मेहरा के पत्नी सतीश मेहरा और निवर्तमान पार्षद अजीत मेहरा की पुत्रवधू चुनाव मैदान में है। भारतीय जनता पार्टी वार्ड दस में निर्दलीय सुमन कुमारी को समर्थन दिए हैं। वहीं वार्ड सात से भाजपा का कोई प्रत्याशी नहीं है।

loksabha election banner

वार्ड-1 निवर्तमान पार्षद अनिल जैन उर्फ टीनू जैन अपनी हैट्रिक की जुगत में हैं। वहीं भाजपा की टिकट पर डा. दयानंद शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। जो दो बार पहले भी पार्षद रहे चुके हैं। इसके अलावा पवन बिश्नोई और बलजीत सिंह मैदान में हैं।

वार्ड-2 सुनिता ऐरन पहली बार चुनाव लड़ रही है। उनके पति कृष्ण ऐरन मेयर पद का चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा की सीट से पूर्व पार्षद गायत्री केडिया की पुत्रवधू कविता केडिया मैदान में हैं। इसके अलावा टीना गोयल व ईशा गर्ग मैदान में हैं।

वार्ड-3 भाजपा की टिकट की से मंजू खटाणा पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। उनका सीधा शालू दीवान निर्वतमान पार्षद है। पूर्व पार्षद पंकज दीवान की पत्नी हैं। दोनों में सीधा मुकाबला है।
वार्ड-4 अनिल सैनी उर्फ मानी सैनी भाजपा से पिछले 15 सालों से जुड़े हुए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रवि सैनी के वह भाई हैं। अनिल सैनी का सीधा मुकाबला नरेंद्र कुमार, महेश कुमार, हरि ¨सह, सतीश सोनी के साथ हैं।
वार्ड-5. ज्योति महाजन पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। उनके पति भीम महाजन निवर्तमान डिप्टी सीनियर मेयर हैं। उनको टक्कर देने के लिए रेशमा रानी व रमा रानी मैदान में है। त्रिकोणीय मुकाबला है।
वार्ड-6 निवर्तमान पार्षद मानसिंह चौहान चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। भाजपा के सुशील मंच पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, जो सब्जीमंडी प्रकोष्ठ के महामंत्री हैं। उनके सामने उमेद सिंह, दीपक, मंगल सिंह, मदन लाल, अजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, कुलदीप, सुशील के बीच मुकाबला है।

वार्ड-7 मास्टर प्रहलाद चौथी बार जीत दर्ज करवाने के इरादे से मैदान में हैं। बीजेपी का कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं हैं। ऐसे में सुमन, सुशील कुमार, मनोहर लाल, संतोश राठौर, सुमन, शगुन कुमारी टक्कर दे रही हैं।
वार्ड-8 भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूप सिंह रोहिला मैदान में हैं। पूर्व अध्यक्ष बिहारी लाल राडा के पुत्र दिनेश राडा भी चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों के अलावा सुशील, ओम प्रकाश, रवि सैनी, ईश्वर सिंह, संदीप भी मैदान में उतरे हैं।
वार्ड-9 एससी मोर्चा के जिला महामंत्री राजकुमार इंदौरा मैदान में हैं। निवर्तमान पार्षद अनिता मेहरा के पति सतीश मेहरा लड़ रहे हैं। इसके अलावा उमेद सिंह, जय प्रकाश, कर्म सिंह, चरण सिंह, राजेश कुमार, लाभ सिंह, दारा सिंह, राजेंद्र सिंह मैदान में हैं।
वार्ड-10 निवर्तमान पार्षद अजीत सिंह की पुत्रवधू ममता रानी पहली बार चुनाव लड़ रही है। वहीं भाजपा ने निर्दलीय उम्मीदवार सुमन के लिए वोट मांग रहे हैं। जिनको पूजा देवी, बिमला देवी, प्रियंका, रितू, बिरमो, मंजू, शकुंतला, निर्मला चुनौती दे रही हैं।

 वार्ड-11 भाजपा की प्रत्याशी यादवनी ग्रेवाल चुनाव लड़ रही हैं। इनेलो को छोड़ ससुराल पक्ष भाजपा में शामिल हुआ था। यादवनी का मुकबाला शकुंतला, सरोज बाला, कमलेश देवी, साक्षी, खुशबू, निशा, कुसुम, सविता से है। 
 

वार्ड-12 जगमोहन मित्तल उर्फ बंटी को बीर सिंह ख्यालिया ने समर्थन देते हुए नाम वापस ले लिया था। भाजपा में सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर कैप्टन नरेंद्र शर्मा मैदान में हैं। इसके अलावा सुरेंद्र दूहन, देवेंद्र भी चुनाव लड़ रहे हैं।
वार्ड-13 प्रीति बिदानी के पति योगेश बिदानी भाजपा में सक्रिय नेता हैं। उनके पिता सूर्यकांत बिदानी साल 1962 से 64 तक नगर पालिका के अध्यक्ष रहे। वहीं निवर्तमान पार्षद उदयवीर सिंह मिंटू की पत्नी अमृता भी मैदान में हैं। इसके अलावा भावना, ज्योति डालमिया चुनाव लड़ रही हैं।

वार्ड-14 भाजपा से घनश्याम गोयल दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। वहीं एन्हांसमेंट को लेकर लड़ाई लड़ने वाले जितेंद्र श्योराण और समाजसेवी अमित ग्रोवर भी मुकाबले में है। त्रिकोनीय मुकाबला वार्ड में चल रहा है। .. वार्ड-15 तीन बार पार्षद रह चुके प्रीतम सैनी चौथी बार जीत की रहा पर हैं। भाजपा से वह चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला राकेश कुमार और गीता सैनी से है।
वार्ड-16 भाजपा के प्रेम चौधरी मैदान में हैं। उनके सामने पूर्व पार्षद विनोद ढाडा है, जिनकी मां चंद्रपति ढांडा निवर्तमान पार्षद है। इसके अलावा राजेश अरोडा भी चुनाव लड़ रहे है।
वार्ड-17 भाजपा की ओर से निवर्तमान पार्षद डा. महेंद्र जुनेजा चुनाव लड़ रहे हैं। जो अपनी हैट्रिक बनाने की तैयारी में जुटे है। उनका मुकाबला पवन कुमार, अमृत सागर, गौरव, वीरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह से है।
वार्ड-18 भाजपा नेता घोलू गुर्जर उर्फ लक्ष्मीनारायण गुर्जर के छोटा भाई जयवीर गुर्जर चुनाव लड़ रहे हैं। इन्हीं के परिवार से निर्वतमान पार्षद सरोज खटाणा है। वार्ड 18 में प्रमोद कुमार, इंद्राज, हरज्ञयान ख्यालिया, सोमवार सिंह , समर्थ कुमार, प्रवीण ढांडा भी मैदान में हैं।
वार्ड-19 निवर्तमान पार्षद नरेंद्र शर्मा मैदान में हैं। वहीं सुनीता रेड्डू शिक्षक प्रकोष्ठ की मुख्य इकाई में जिला सचिव के पद पर हैं। उनके अलावा रविंद्र कुमार, सुशीला, सुनीता, सत्यवान मैदान में हैं।
वार्ड-20 पूनम राजपाल ने साल 2013 में वार्ड 15 से चुनाव लड़ा था। तीसरे नंबर पर रही थी। इसके अलावा पूनम रानी, सुमन रानी अग्रवाल, नीतू, अबिंका मैदान में है।

इस प्रकार चलेगी आगामी चुनाव प्रक्रिया . 18 दिसंबर को पुन: मतदान का दिन निर्धारित किया गया है। इसका समय 7.30 से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। . 19 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.