दिनभर छाए रहे बादल, गिरते पारे ने बढ़ाई ठिठुरन
इस बार सर्दी कम नहीं हो रही है। गत दिनों हुई बारिश के बाद से मौसम बदला हुआ है। तापमान में उतार-चढ़ाव चल रहा है। सोमवार सुबह कोहरा छाया लेकिन नौ बजे के बाद कोहरा छंट गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 08:40 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 06:19 AM (IST)
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: इस बार सर्दी कम नहीं हो रही है। गत दिनों हुई बारिश के बाद से मौसम बदला हुआ है। तापमान में उतार-चढ़ाव चल रहा है। सोमवार सुबह कोहरा छाया, लेकिन नौ बजे के बाद कोहरा छंट गया। दिनभर आसमान बादलों से ढका रहा और धूप नहीं निकली, जिससे ठिठुरन बढ़ी रही। लोगों ने अलाव सेंककर सर्दी से बचने का प्रयास किया। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीच में मौसम साफ होने से तापमान उछाल पर था, लेकिन अब लगातार पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार सुबह कोहरा छाने का अनुमान है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें